आलिया भट्ट और रणबीर कपूर Summers में इस खूबसूरत लोकेशन पर होंगे साथ
हाल ही में आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने रणबीर कपूर उनके घर रात 1200 बजे पहुंच गए थे।
मुंबई। आलिया भट्ट ने हाल ही में 15 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर रणबीर कपूर भी उन्हें बधाई देने खास तौर पर पहुंचे थे। रणबीर और आलिया के बीच अफेयर को लेकर बातें कई महीनों से सामने आ रही हैं। अब दोनों को लेकर खबर आ रही है कि गर्मी के मौसम में रणबीर आलिया को घुमाने ले जाएंगे।
जी हां, खबरों के मुताबिक समर सीजन में रणबीर और आलिया ने कुछ स्पेशल प्लान कर रखा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भले ही आधिकारिक तौर पर इस बात की पूर्णत: पुष्टि नहीं की हो कि वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन सोशल मीडिया से लेकर उनके परिवार वालों तक सभी इस बात को जानते हैं कि वह दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। अब इन दोनों को लेकर खबर आई है कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट को लेकर अमेरिका के colorado शहर के Ski स्की माउंटेन पर ले कर जाने वाले हैं। खबरों की मानें तो जैसे ही आलिया भट्ट उनकी आगामी फिल्म कलंक का प्रचार प्रसार समाप्त कर लेंगी, रणबीर आलिया भट्ट को लेकर घुमने ले जाएंगे। हो सकता है कि आने वाले दिनों में दोनों स्की रिसॉर्ट में नजर आए।
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने रणबीर कपूर उनके घर रात 12:00 बजे पहुंच गए थे। इतना ही नहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इससे पहले भी कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों ने फिल्म ब्रह्रास्त्र भी साथ में की है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है जिसमें अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका होगी। हाल ही में इस फिल्म का लोगो प्रयागराज के कुंभ मेले में रिलीज किया गया था।