अगर आप हैं रणबीर कपूर के फैंन, तो मां 'नीतू कपूर' के लुक में उन्हें जरूर देखना चाहेंगे, देखें वीडियो
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैl कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैl यह भी कहा जाता है कि दोनों ने अपने वर्क कमिटमेंट को एडजस्ट करना शुरू कर दिया हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl रणबीर कपूर एक ऐड के लिए महिला बन रहे हैl इसके लिए उनका स्पेशल मेकअप किया गया हैl इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैl वीडियो में रणबीर कपूर को चेयर पर बैठा हुआ देखा जा सकता हैl वहीं उनकी टीम मेकअप करते नजर आ रही हैंl इसमें रणबीर के हेयर और मेकअप किए जा रहे हैंl इसे रणबीर कपूर के मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl
प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यह सब कुछ एक दिन के काम में हुआ हैl' रणबीर कपूर को एक टीवी कमर्शियल के लिए फीमेल कैरक्टर बनाया गया हैl रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl उन्हें नीतू कपूर 2.0 भी कहा जा रहा हैंl
View this post on Instagram
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैl कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैl यह भी कहा जाता है कि दोनों ने अपने वर्क कमिटमेंट को एडजस्ट करना शुरू कर दिया है ताकि वह शादी की डेट मिला सकेl इसपर रणधीर कपूर ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है और उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं सुना हैl रणधीर कपूर ने यह भी कहा कि रणबीर कपूर जल्द शादी करेंगेl हालांकि उन्हें तारीख का पता नहीं हैl आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है और वह भी शादी होने का इंतजार कर रही हैl
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी भूमिका हैl यह फिल्म पिछले वर्ष रिलीज होने वाली थीl हालांकि कोरोना महामारी के चलते इसे आगे के लिए टाल दिया गया हैl अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की अगली डेट की घोषणा नहीं की है।