Move to Jagran APP

ऋषि कपूर की सेहत को लेकर रणबीर कपूर ने किया यह बड़ा ख़ुलासा

हाल ही में नीतू कपूर ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक हिंट के माध्यम से दी थी कि ऋषि कपूर जल्द मुंबई लौट सकते हैंl

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:48 AM (IST)
ऋषि कपूर की सेहत को लेकर रणबीर कपूर ने किया यह बड़ा ख़ुलासा
ऋषि कपूर की सेहत को लेकर रणबीर कपूर ने किया यह बड़ा ख़ुलासा

मुंबईl फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने पिता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी दी हैl उन्होंने बीती रात मुंबई में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान कहा कि पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और वह बहुत जल्द वापस आ सकते हैंl

loksabha election banner

इस मौके पर रणबीर ने कहा कि वह उनकी फिल्मों में काम करने को मिस कर रहे हैं और वह उनकी फिल्मों को भी याद कर रहे हैंl मुझे आशा है कि आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद से वह बहुत जल्दी वापस आ जाएंगेl गौरतलब है कि ऋषि कपूर अमेरिका में एक लंबे समय से उनकी पत्नी नीतू कपूर के साथ एक बीमारी का उपचार करा रहे हैंl जिसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई हैl ऋषि कपूर के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए अक्सर अमेरिका जाते रहते हैंl

रणबीर कपूर अक्सर उनके पिता ऋषि कपूर के साथ अमेरिका में दिखाई दिए हैंl हाल ही में नीतू कपूर ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक हिंट के माध्यम से दी थी कि ऋषि कपूर जल्द मुंबई लौट सकते हैंl हाल ही में रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर अमेरिका में गए ताकि वह ऋषि कपूर को मिल सकेl नीतू कपूर ने इन दोनों की एक फोटो ऋषि कपूर के साथ साझा की है और उन्होंने लिखा है कि दोनों भाई सदा के लिए हैंl हालांकि उनकी बातें सिर्फ खाने के बारे में होती हैl रणबीर कपूर की बातों से लगता है कि ऋषि कपूर के स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार हुआ है और बहुत जल्द वापस आएंगे और शूटिंग करना शुरू करेंगेl

हाल ही में ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि, 'मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि उनके स्वास्थ्य सुधार में सुधार हो रहा है। वह अच्छा कर रहे हैं। लोगों को जो बात कहनी है उन्हें कहने दो। जो भी फोटो आए हैं। उनसे एक बात तो स्पष्ट होती है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यह उनके फोटो से दिखाई भी देता है। वह लोगों के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं और आप फोटो में देख सकते हैं कि वह खाने के लिए बाहर भी जाते हैं। वह जल्द भारत आने वाले हैं और हम सब उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का विचार ही मुझे डरा गया था - आलिया भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.