किशोर कुमार की बायोपिक बनेगी या नहीं, रणबीर कपूर का ये रहा जवाब
णबीर कपूर और अनुराग बसु ने मिल कर जग्गा जासूस का निर्माण किया था। फिल्म को क्रिटिकली काफी पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब नहीं रही थी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू का हिस्सा हैं। फिल्म में वह संजय दत्त की भूमिका में हैं। संजय दत्त से पहले रणबीर कपूर किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म पर काम शुरू भी हो चुका था, लेकिन फिर बात नहीं बन पायी थी।
इस बारे में हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में कहा है कि वह अब भी किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनकी चाहत है कि यह बायोपिक जरूर बन पायें। रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कभी वह किशोर कुमार पर भी फिल्म बना पायेंगे। इसी दौरान उन्होंने अनुराग बसु के बारे में बात करते हुए कहा कि हां दादा इस पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे थे। फिर रणबीर ने यह भी स्वीकारा कि मेरे पापा ने इस बारे में और दादा को काफी कुछ कहा और काफी बातें हुईं, लेकिन मैं इस मामले में उनके पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं। मैंने उनके व्यूज को बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया है। यह सच है कि सफलता जरूरी है, लेकिन असफलता भी उतनी ही जरूरी है। तो यह सही नहीं है कि अगर आप सफल हुए तो सफलता का गुणगान करो और नहीं तो कुछ भी कहो।
रणबीर कहते हैं कि वह जिस बिजनेस में हैं। वहां यह सब लगा ही रहेगा। बता दें कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने मिल कर जग्गा जासूस का निर्माण किया था। फिल्म को क्रिटिकली काफी पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब नहीं रही थी। तब ऋषि कपूर ने अनुराग को खूब खरी-खोटी सुनायी थी, लेकिन तब भी और अब भी रणबीर कपूर ने कभी अनुराग के बारे में कुछ नहीं कहा है और वह यही मानते हैं कि इंडस्ट्री में हैं तो ये सब होता ही रहेगा। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म संजू 29 जून को रिलीज होगी। इसके बाद रणबीर शमशेरा और ब्रहमास्त्र में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।