Video: रणबीर कपूर के साथ बेपरवाह डांस कर रही थीं दीपिका पादुकोण, सामने बैठे रणवीर ने ऐसे दिया रिएक्शन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अब तक बचना ऐ हसीनों ये जवानी है दीवानी और तमाशा में साथ नजर आ चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच जहां हर कोई अपने घर में कैद है। वहीं घर में रहकर वह अपनी पुरानी यादों को भी ताजा कर रहा है। वहीं इन दिनों सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को भी फैंस को साथ शेयर कर रहे हैं। इसके साथ स्टार्स के कई पुराने वीडियो उनके फैन पेज भी शेयर की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड में कभी सुपरहिट जोड़ी रही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनो बेपरवाह डांस करते नजरे आ रहे हैं। लेकिन खास बात ये है इस वीडियो में कि दोनों रणवीर सिंह के सामने डांस कर रहे हैं। दोनों को डांस करता देख रणवीर सिंह भी जबरदस्त रिएक्शन देते हैं।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना वीडियो है। इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर और दीपिका अपनी ही फिल्म के गाने 'बलम पिचकारी..' पर बेपरवाह डांस कर रहे थे। वहीं सामने बैठे रणवीर सिहं बीच-बीच में दीपिका पादुकोण को चियर करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी के लिए Yeah Baby चिल्लाते हुए उन्हें बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं। वहीं रणबीर और दीपिका कुछ सुने बिना ही डांस को एंजॉय कर रहे थे। दोनों का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
आपको बात दें कि रणबीर और दीपिका अब तक बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही एक साथ '83' में नजर आएंगे। ये फिल्म कपिल देव के जीवन पर बन रही है।