Move to Jagran APP

Ranbir Kapoor कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, माहिरा खान जैसी 8 सेलिब्रिटीज को कर चुके हैं डेट, देखें लिस्ट

रणबीर कपूर का अफेयर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ चल रहा हैंl दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl हालांकि रणबीर कपूर अपने अफेयर को लेकर भी खबरों में रहे हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 02:43 PM (IST)
Ranbir Kapoor कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, माहिरा खान जैसी 8 सेलिब्रिटीज को कर चुके हैं डेट, देखें लिस्ट
रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी, कटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस को डेट किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, सोनम कपूर जैसी 9 एक्ट्रेस को रणबीर कपूर डेट कर चुके हैंl इन दिनों उनका नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ा हुआ हैl रणबीर कपूर का अफेयर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ चल रहा हैंl दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl हालांकि रणबीर कपूर अपने अफेयर को लेकर भी खबरों में रहे हैंl रणबीर कपूर की बड़ी फैन फॉलोइंग हैl उन्होंने दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी, कटरीना कैफ, अवंतिका मलिक, नंदिता महतानी और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस को डेट किया हैl 

loksabha election banner

अवंतिका मलिक

रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक कॉलेज के दोस्त हैंl दोनों ने एक-दूसरे को कॉलेज में डेट किया थाl यह रणबीर कपूर के फिल्मों में आने की पहले की बात हैl हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थेl अवंतिका ने बाद में आमिर खान के भांजे इमरान खान से शादी कर ली थीl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ʀᴀɴʙɪʀᴋᴀᴘᴏᴏʀ__143 (@ranbirkapoor__143)

नंदिता महतानी 

नंदिता महतानी करिश्मा कपूर के भूतपूर्व पति संजय कपूर की पहली पत्नी थीl वह एक फैशन डिजाइनर थीl दोनों की उम्र के बीच के अंतर के कारण दोनों का अफेयर चर्चा में थाl हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया और बाद में दोनों भी अलग हो गएl 

सोनम कपूर 

रणवीर कपूर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक पर साथ असिस्ट किया थाl दोनों की डेब्यू फिल्म सांवरिया थीl इसमें भी दोनों साथ नजर आए थेl दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीl सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के प्रति अपनी नाराजगी भी दर्शाई थीl 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SONAM K AHUJA (@sonamkapoor_.forever)

दीपिका पादुकोण 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का लव अफेयर काफी चर्चा में थाl दोनों बचना ए हसीनो के सेट पर एक दूसरे के दिल दे बैठे थेl इसके बाद दोनों ने यह जवानी है दीवानी, तमाशा जैसी फिल्मों में काम कियाl दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपने गले पर बनवाया थाl हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RANBIR ❤️ DEEPIKA (@_ranbirdeepika_)

नरगिस फाखरी 

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनकी अहम भूमिका थीl दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थीl दोनों कई मौके पर साथ देखे गएl हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं कीl

कटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का अफेयर अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर शुरू हुआ थाl कटरीना कैफ कपूर परिवार के वार्षिक भोज पर भी साथ नजर आई थीl दोनों ने जग्गा जासूस में भी काम कियाl हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थेl 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir_Katrina❤ (@ranbirkatrinalife)

माहिरा खान

रणबीर कपूर लेकर चर्चा है कि उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को भी डेट किया हैl दोनों की कई तस्वीरें अमेरिका में से लिक होकर वायरल हुई थी।

एंजेला जॉनसन 

रणबीर कपूर का अफेयर एंजेला जॉनसन के साथ भी थाl हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया थाl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.