जब दीपिका के बॉयफ्रेंड और एक्स बॉयफ्रेंड का आमना-सामना हुआ
एक वक्त था जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं, लेकिन आज वे रणवीर सिंह के करीब हैं। अपने ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर, दोनों एक-दूसरे का सामना करने से हमेशा ही बचते आएं हैं
मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। एक वक्त था जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं, लेकिन आज वे रणवीर सिंह के करीब हैं। अपने ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर, दोनों एक-दूसरे का सामना करने से हमेशा ही बचते आएं हैं, लेकिन मजा तब आया जब दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का सामना हुआ।
पढ़ें : बाथरूम के बाहर दीपिका के इन्तजार में बैठे रहे रणवीर
रणवीर सिंह की फिल्म गुंडे की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिस पर यकीन करना जरा मुश्किल है। रणबीर कपूर गुंडे की स्क्रीनिंग में पहुंचे और उन्होंने रणवीर के साथ आधे घंटे तक गुफ्तगू की। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के वहां पहुंचने के बाद वहां एंट्री की।
पढ़ें : दीपिका की पार्टी से क्यों गायब रहे रणबीर?
बताया जाता है कि रणबीर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ वहां पहुंचे थे। खबरी ने बताया कि रणबीर और रणवीर दोनों बहुत ही खुश दिख रहे थे और दोनों ने काफी समय साथ बिताया। दोनों ने खूब मस्ती की और एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी की।