काजल अग्रवाल ने देखी रामायण और महाभारत, संस्कारों को लेकर कही ये बात
Kajal Aggarwal enjoys it Ramayana and Mahabharat re-telecast काजल अग्रवाल ने के वीकेंड की शुरुआत प्रतिष्ठित टेलीसेरियल्स रामायण और महाभारत के पुन प्रसारण से हुई।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शनिवार को दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के प्रसारण का आनंद ले रही हैं।
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने वीकेंड की शुरुआत प्रतिष्ठित टेलीसेरियल्स रामायण और महाभारत के पुन: प्रसारण से की।
शनिवार सुबह के एक ट्वीट में काजल ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि बच्चों को भारतीय पौराणिक कथाओं को सीखने का शानदार मौका मिला है। मुझे बचपन में वापस ले गया। पूरे परिवार के साथ #रामायण और #महाभारत! यह हमारी नियमित वीकेंड की योजना हैंl'
दूरदर्शन ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आदेश पर पौराणिक श्रृंखला को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक में एक लोकप्रिय धारावाहिक था। श्रृंखला में राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी थे। स्वर्गीय दारा सिंह ने हनुमान और अरविंद त्रिवेदी ने रावण की भूमिका निभाई थीं। यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में नितीश भारद्वाज को कृष्ण के रूप में और रूपा गांगुली को द्रौपदी के रूप में, गजेन्द्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, समीर चित्रे और संजीव चित्रे को पांडवों के रूप में और पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका निभाई। यह शो मूल रूप से 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला था। काजल अग्रवाल बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस हैंl हालांकि वह दक्षिण भारत कि फिल्मों में अधिक लोकप्रिय हैंl हाल ही में विदेश में उनका मोम का पुतला भी बना थाl यह किसी एक्ट्रेस का इस म्यूजियम में बना पहला थाl
काजल अग्रवाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म स्पेशल 26 में भी नजर आई थींl हाल ही में उनकी मालदीव वेकेशन की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैंl काजल अग्रवाल की सोशल मीडिया पर भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैंl