Move to Jagran APP

Ramayan On Doordarshan: रामायण के प्रसारण पर यूजर ने उठाए सवाल, दूरदर्शन सीईओ को देना पड़ा जवाब

Ramayan On Doordarshan दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण के टेलीकास्ट पर एक यूजर ने सवाल उठाया जिसके बाद दूरदर्शन अधिकारियों को इसका जवाब देना पड़ा।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 09:02 AM (IST)
Ramayan On Doordarshan: रामायण के प्रसारण पर यूजर ने उठाए सवाल, दूरदर्शन सीईओ को देना पड़ा जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन होने के बाद से दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के साथ कई पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। खास बात ये है कि लोग इन कार्यक्रमों को पसंद भी कर रहे हैं, क्योंकि दूरदर्शन की टीआरपी में काफी इजाफा हुआ है। इसके बाद दूरदर्शन ने पिछले हफ्ते में सभी चैनल्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, ट्विटर पर एक यूजर ने इसके प्रसारण को लेकर सवाल उठाया है, जिसके बाद दूरदर्शन के सीईओ ने इसका जवाब भी दिया।

loksabha election banner

यूजर ने उठाया ये सवाल

ट्विटर पर एक यूजर ने दूरदर्शन पर सवाल उठाते हुए लिखा कि चैनल मोजर बेयर डीवीडी के जरिए चैनल पर रामायण का प्रसारण कर रहा है। यूजर ने अपने ट्ववीट में लिखा- 'इस ट्वीट के लिए मैं माफी चाहती हूं। लेकिन, दूरदर्शन रामायण को एक मोजर बेयर डीवीडी के जरिए चला रहा है वो भी वॉटरमार्क के साथ। इसके बाद दूरदर्श सीईओ ने इसका जवाब भी दिया और उनके दावे को गलत बताया। यूजर ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें मोजरबीयर का लोगो था।

सीईओ ने दावा बताया गलत

सीईओ ने जवाब देते हुए लिखा- 'ये दूरदर्शन का तो नहीं लगता। आप कृपया अपना सोर्स दोबारा चेक करें।' वहीं, यूजर के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और हजारों लोगों ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह तस्वीर उन्होंने क्लिक की है और कुछ लोगों को कहना है कि उन्हें ट्वीट करने से पहले फोटो की सत्यता जांचनी चाहिए। इसके अलावा अलग अलग ट्वीट कर लोग यूजर पर सवाल उठा रहे हैं।

दो टाइम आती है रामायण

बता दें कि रामायण के प्रसारण के बाद से दूरदर्शन को काफी देखा जा रहा है और यह अभी लोगों की पहली पसंद बन चुका है। अभी रामायण का प्रसारण दिन में दो बार होता है, जो सुबह 9 बजे और रात में 9 बजे होता है। वहीं महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया जा रहा है, जिसे भी लोग पसंद कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.