Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan: मनोरंजन जगत में छाया उल्लास, 'महाभारत' के कृष्ण ने भी कहा- जय श्री राम

Ram Mandir Bhumi Pujan वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: मनोरंजन जगत में छाया उल्लास, 'महाभारत' के कृष्ण ने भी कहा- जय श्री राम
Ram Mandir Bhumi Pujan: मनोरंजन जगत में छाया उल्लास, 'महाभारत' के कृष्ण ने भी कहा- जय श्री राम

नई दिल्ली, जेएनएन। अयोध्या में आज (5 अगस्त) को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में भाग लेने अयोध्या पहुंचे हैं। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त उल्लास का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है। अभी एक ख़ूबसूरत और जानकारीपरक फॉरवर्ड मिला। इसे शेयर करने के लिए आज का दिन उचित है। उम्मीद करता हूं कि यह सही होगा। 

यह भी देखें: PM मोदी ने शुभ मुहूर्त में किया राम मंदिर का भूमिपूजनदेखें Full Video

शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सिक्कों की तस्वीर शेयर की है, जिस पर एक तरफ़ राम दरबार है, दूसरी तरफ़ कमल का फूल। इसके साथ लिखा है- "एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल बना हुआ था।ऐसा प्रतीत होता है,यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा!'' हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज ने कहा- 12.44.08 बजे एक नये युग की शुरुआत हुई है। यह युग प्यार, बलिदान, विश्वास, सौहार्द्र, वचन पूर्ति, न्याय और मर्यादा का हो। उन्होंने जिन आदर्शों की स्थापना की, आइए उनका पालन करें। 

वहीं अनुपम खेर ने कई बार जय श्री राम लिखर अपने जज़्बात बयां किये। 

अशोक पंडित ने सभी देशवासियों को भूमि पूजन की शुभकामनाएं दीं।

सुभाष घई ने लिखा- राम का मतलब है, सदात्मा। श्री राम का मतलब है, एक ऐसा इंसान जो किसी भी हाल में मर्यादा ना छोड़े। राम मंदिर के रूप में यह हर भारतीय के लिए एक जागरूक करने वाला कदम है। सुभाष घई ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- एक नई सुबह, नया युग, नया भारत।

परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या के लिए रवाना होने की तस्वीर शेयर करके लिखा- जय श्री राम।

कंगना रनोट की टीम ने लिखा- दो तस्वीरें 500 साल की यात्रा का बखान कर रही हैं। प्यार, विश्वास और आस्था की यात्रा। एक ऐसी सभ्यता की यात्रा जो राख से उठकर सबसे अधिक पूजे जाने वाले आदर्श की भव्यता तक पहुंची। जय श्री राम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.