एकता कपूर के फेवरेट हैं राम कपूर, लेकिन बात जब नाग-नागिन की आती है तो...
राम कहते हैं कि राम मेरे नाम के साथ ही अच्छा लगता है। आॅन स्क्रीन रामायण या इस तरह के शो वह कर ही नहीं सकते हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। राम कपूर टीवी की सुपर क्वीन एकता कपूर के सबसे फेवरेट स्टार और उनके सबसे नजदीकी मित्रों में से एक हैं। राम एकता की कोई बात नहीं टालते हैं। लेकिन एक बात है, जो राम एकता की कभी नहीं मानते और न ही आगे मानेंगे। खुद राम ने सोनी टीवी के शो जिंदगी के क्रॉसरोड्स के दौरान शेयर की है।
जी हां, आप यह बात सुन कर हैरान हो जायेंगे, मगर सच यही है कि भले ही राम कपूर का नाम राम हो। लेकिन उन्हें माइथोलॉजिकल शो करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। और वह भविष्य में भी कभी भी माइथो शो नहीं करेंगे। वह कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि उनका नजरिया और उनके काम करने का टेंपरामेंट कहीं से भी इस तरह के शोज से मिलता है। फिर चाहे वह एकता ही क्यों न हो। वह शो को हां नहीं कहेंगे। जागरण डॉट कॉम ने जब उनसे पूछा कि क्या कभी एकता ने उन्हें इस तरह के रोल आॅफर किये हैं। तो राम ने कहा कि एकता कपूर को पता है कि मैं नाग नागिन के शो और माइथोलॉजिकल शो नहीं करूंगा। इसी दौरान उन्होंने यह राज खोला कि शुरुआती दौर में उन्हें एकता कपूर ने महाभारत शो आॅफर किया था। राम को यह याद तो नहीं कि उसमें किस किरदार को लेकर बात हुई थी। लेकिन बातचीत इनिशियल स्टेज में ही थी और उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद से कभी भी एकता कपूर ने राम कपूर को ऐसा कोई भी रोल आॅफर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं, 40 साल में इन 10 विदेशी फिल्मों पर लगा है भारत में बैन
राम कहते हैं कि राम मेरे नाम के साथ ही अच्छा लगता है। आॅन स्क्रीन रामायण या इस तरह के शो वह कर ही नहीं सकते हैं। जिंदगी के क्रॉसरोड्स के बारे में बात करते हुए राम ने कहा कि उन्होंने अभी पिछले कुछ समय से ठान लिया था कि टीवी पर जब तक कुछ एक्साइटिंग नहीं आता है। वह काम नहीं करेंगे। लेकिन इस शो का कांसेप्ट सुन कर वह हैरान हुए और उन्हें यह सब्जेक्ट दिल के करीब लगा। तो उन्होंने तय किया कि इस तरह का कांसेप्ट टीवी पर अब तक आया नहीं है। तो दर्शक इसे पसंद करेंगे। यही वजह रही कि उन्होंने इस शो को हां कह दिया और तय किया कि वह इस शो को करेंगे। इसके अलावा राम सलमान खान की फिल्म लवरात्रि में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: आशा भोसले को बंगाल सरकार ने किया सम्मानित