Move to Jagran APP

Exclusive: अपनी ऑन स्क्रीन वैलेंटाइन साक्षी तंवर के बारे में ये प्यारी बातें कही है राम कपूर ने

राम कपूर फिलहाल डिस्कवरी जीत के शो कॉमेडी हाई स्कूल शो में भी नजर आ रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 06:17 PM (IST)
Exclusive: अपनी ऑन स्क्रीन वैलेंटाइन साक्षी तंवर के बारे में ये प्यारी बातें कही है राम कपूर ने
Exclusive: अपनी ऑन स्क्रीन वैलेंटाइन साक्षी तंवर के बारे में ये प्यारी बातें कही है राम कपूर ने

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सबसे पोपुलर स्टार में से एक हैं। खासतौर से जब बात टीवी की रोमांटिक सदाबहार जोड़ियों की आती है तो राम कपूर के साथ दर्शक साक्षी तंवर को ही देखना पसंद करते हैं। खुद राम कपूर भी इस बात से राबता रखते हैं।

loksabha election banner

वैलेंटाइन डे के मौके पर जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान राम कपूर ने यह बात स्वीकारी है कि यह सच है कि दर्शक दोनों की जोड़ी को हमेशा ही देखना पसंद करते हैं। राम कपूर बताते हैं कि वह साक्षी को बहुत साल पहले से जानते थे। जब दोनों ने साथ काम भी नहीं किया था। उस वक़्त से वह उन्हें जाना करते हैं। राम कहते हैं उस वक्त वह कहानी शूट करती थीं और मैं कसम से शूट करता था। अगल-बगल का सेट था हमारा और हम तब एक दूसरे से मिलते भी थे। राम कहते हैं कि हम एक दूसरे को ट्रस्ट बहुत करते हैं। हम एक दूसरे को रेस्पेक्ट करते हैं। ऐसे में जब हम एक दूसरे के साथ काम करते हैं तो हमें एक दूसरे के बारे में पता होता है कि हम एक दूसरे के साथ सेफ हैण्ड में हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ सहज हैं। यही वजह है कि हमारे शुरुआती करियर से ही हम एक दूसरे के साथ कभी किसी सीन के लिए अधिक रिहर्सल नहीं किया करते हैं। हम एक दूसरे के साथ मजे से काम करते हैं, जिसकी वजह से हमारी केमेस्ट्री अच्छी बनती है और दर्शक उसके स्वाभाविक मानते हैं। राम कहते हैं कि हमारी जोड़ी इसलिए प्योर है और इसलिए काफी पसंद भी की जाती है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर इस हफ़्ते अय्यारी, पहले दिन इतने करोड़ कमाने की है तैयारी

बता दें कि दोनों ने एक साथ शो बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया है। शो को काफी पसंद किया जाता रहा है।इसके बाद दोनों इंटरनेट पर भी साथ नज़र आ रहे हैं। एकता कपूर के वेबसीरिज कर ले तू भी मोहब्बत का पहला सीजन भी काफी पसंद किया गया और अब दूसरे सीजन को भी दर्शक ऑनलाइन देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने दिया Valentine day गिफ्ट, loveratri का पोस्टर आउट

इसके अलावा राम कपूर फिलहाल डिस्कवरी जीत के शो कॉमेडी हाई स्कूल शो में भी नजर आ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.