कोई बैंक में तो कोई नेवी में! मिलिए- बॉलीवुड हस्तियों के उन भाई-बहन से, जो फिल्मों से हैं दूर
RakshaBandhan 2019 बॉलीवुड हस्तियां भले ही हमेशा सुर्खियों में बने रहते हो लेकिन कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें भाई-बहन को बहुत कम लोग जानते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्हें आप फॉलो करते हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। उनके अफेयर या ब्रेक-अप की खबरें तो लगातार आती रहती हैं, लेकिन क्या आप अपने फेवरेट स्टार के भाई या बहन को भी जानते हैं, जो कि मीडिया से काफी दूर रहते हैं और खबरों में उनका जिक्र नहीं होता है। भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर आपको मिलवाते हैं आपके चहेते स्टार्स के भाई-बहन से, जिनके बारे में आपने पहले ही शायद कभी सुना होगा...
कार्तिक आर्यन की बहन हैं कृतिका तिवारी: एक्टर कार्तिक आर्यन की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम है कृतिका तिवारी, जो हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं। कार्तिक कृतिका को किट्टू और कृतिका कार्तिक को कोकी बुलाती हैं।
बिपाशा बासु की बहन बिदिशा और विजयेता: बिपाशा की एक बड़ी बहन बिदिशा और एक छोटी बहन विजयेता हैं। विजेता की हाल ही में शादी हुई है।
भूमि पेडनेकर की बहन हैं समीक्षा: भूमि पेडनेकर की बहन का नाम है समीक्षा, जो वकील हैं और भूमि उन्हें फिल्मों में एंट्री करवाना चाहती हैं।
विक्की कौशल के भाई सनी कौशल: विक्की कौशल को कौन नहीं जानता, लेकिन उनके भाई सनी कौशल को बहुत कम लोग जानते हैं। सनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी दिखाई दिए थे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के भाई हर्षद: सिद्धार्थ के भाई हर्षद बैंकिंग इंडस्ट्री में हैं।
ईशा गुप्ता की बहन नेहा गुप्ता: नेहा गुप्ता दिल्ली में फैशन डिजाइनर हैं।
कृति सनोन की बहन नूपुर: नूपुर कई मौकों पर कृति सनोन के साथ दिखाई देती हैं। माना जा रहा है कि वो भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं।
आलिया भट्ट की बहन शाहीन: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट एक लेखिका हैं, जिन्होंने जहर और जिस्म2 जैसी फिल्मों में कई सीन लिखे हैं।
अनुष्का शर्मा का भाई कर्णेश: कर्णेश अभी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं, जबकि इससे पहले वो कर्नाटक रणजी टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं।
शाहरुख खान की बहन: शाहरूख खान की बहन का नाम शहनाज ख़ान है, जो मीडिया से काफी दूर रहती हैं।
अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया- अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट में नहीं आती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य: आदित्य मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। आदित्य ने ऐश्वर्या के लिए फ़िल्म दिल का रिश्ता भी प्रोड्यूस की थी, जिसमें अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे।
विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय: मेघना की शादी बिजनसमैन अमित बामा के साथ हुई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप