Move to Jagran APP

राजकुमार राव की शादी का कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ यहां और इस दिन लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों से जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 11:49 AM (IST)
राजकुमार राव की शादी का कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ यहां और इस दिन लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा- तस्वीर : Instagram: rajkummar_rao

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों से जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन दोनों की शादी का कार्ड सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के कार्ड को अभिनेता के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उनकी शादी के वेन्यू का भी खुलासा हो गया है। शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ। सोमवार 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी है। यह स्टार कपल चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में शादी करने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड नीले कलर का है। यह कार्ड पत्रलेखा के परिवार की ओर से है। इस कार्ड में लिखा है, 'राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करता हैं।' शादी का कार्ड सामने आने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी से समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों तक की रखा है। 3 दिन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए उनके करीबी और दोस्त पहुंच चुके हैं। 13 नवंबर की शाम की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे जिसमें राजकुमार अपनी होने वाली पत्नी पत्रलेखा को घुटनों पर बैठे प्रपोज करते नजर आ रहे थे। वीडियो में राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते दिखे।

जवाब में पत्रलेखा भी उनके सामने बैठ गईं। दोनों ने फिर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई फिर डांस भी किया। जश्न का वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। यह समारोह नई चंडीगढ़ के लक्जरी रिसॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में हुआ और इसमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार ने भाग लिया। इस समारोह में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान सहित कई सितारे मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.