Move to Jagran APP

राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शादी के बाद देखें स्टार कपल की पहली तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल से शादी कर ली है। इन दोनों ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। शादी के बाद से राजकुमार राव और पत्रलेखा की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 11:25 AM (IST)
राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शादी के बाद देखें स्टार कपल की पहली तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल- तस्वीर : Instagram: viralbhayani

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल से शादी कर ली है। इन दोनों ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। शादी के बाद से राजकुमार राव और पत्रलेखा की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। साथ ही उनकी शादी में कौन-कौन सी हस्तियां पहुंचीं, उनकी भी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

loksabha election banner

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की दोपहर को धूमधाम से शादी की। इसके बाद शाम को भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में बॉलीवुड का यह स्टार कपल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ नजर आ रहा है।

इस बात की जानकारी मनोहर लाल खट्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन पार्टी की पहली तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पत्रलेखा जहां गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं राजकुमार राव काले रंग के टक्सीडो सूट में बेहद स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manohar Lal (@mlkhattar)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, 'चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं'। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन की पहली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Koo App

चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

View attached media content - Manohar Lal (@manoharlalbjp) 15 Nov 2021

कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ। सोमवार 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी कर ली है। राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.