राजकुमार हिरानी को सर्जरी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
बाइक से गिरने के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल में उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी की गई थी। कल वो बाइक चलाते हुए गिर गए थे जिसके बाद उन्हेें लीलावती अस्पताल के आईसीयू में
मुंबई। बाइक से गिरने के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल में उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी की गई थी।
ऑनलाइन लीक हो गया 'स्पाइडर मैन' का नया लुक!
कल वो बाइक चलाते हुए गिर गए थे जिसके बाद उन्हेें लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हिरानी को काफी चोट भी आई थी।
हादसे में हिरानी का जबड़ा टूट गया था, जिसके लिए डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने बताया कि हिरानी को बीती शाम ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, 'हिरानी के एक कर्मचारी ने नई रॉयल एनफील्ड बुलैट खरीदी थी और हिरानी उसे चलाने की कोशिश कर रहे थे। वे बेहद कम स्पीड में थे, लेकिन बाइक का वजन संभाल नहीं पाए और गिर पड़े।'