Rajinikanth Fulfilled Dying Fan Wish: रजनीकांत ने मरणासन्न प्रशंसक के लिए किया ये काम, नेटिज़ेंस हुए भावुक
Rajinikanth Fulfilled Dying Fan Wish मृत्युशैया पर पड़े प्रशंसक ने रजनीकांत को अपनी अंतिम इच्छा बताई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत ने मरणासन्न प्रशंसक की आखिरी इच्छा को पूरा किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस भावुक हो गएl सुपरस्टार रजनीकांत को अपने प्रशंसकों के ट्वीट से इस बारे में पता चलाl इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें अपने आवाज में एक संदेश भेजा। उन्होंने फैन से ठीक होने के बाद मिलने को कहा।
रजनीकांत ऐसे ही सुपरस्टार नहीं हैं। अपनी उदारता के लिए जाने जाने वाले, थलाइवा ने हमेशा किसी भी संकट के दौरान अपने लोगों और फैंस का समर्थन किया है। हाल ही में मृत्युशैया पर पड़े प्रशंसक ने थलाइवा को अपनी अंतिम इच्छा बताई थीं। रजनीकांत के प्रशंसक ने अपने बेटे के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया और 2021 के चुनावों में उनकी जीत की कामना की।
Get well soon dear Balu sir pic.twitter.com/6Gxmo0tVgS— Rajinikanth (@rajinikanth) August 17, 2020
अपने प्रशंसक के ट्वीट के बारे में जानने के बाद सुपरस्टार ने उन्हें अपने आवाज में संदेश भेजा। उन्होंने ठीक होने के बाद प्रशंसक से मिलने के लिए कहा। रजनीकांत के फैन ने लिखा, 'थलाइवा, यह मेरी आखिरी इच्छा है। आपको 2021 का चुनाव जीतना है और तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अद्भुत नेता, पिता और आध्यात्मिक गुरु के रूप में उभरना होगा। कृपया सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सबसे गरीब वर्ग के सबसे गरीब व्यक्ति की मूल आय 25000 रुपये हो। मेरा एकमात्र खेद यह है कि मैं आपको सिंहासन पर विराजमान किए बिना ही चला जाऊंगा!'
Love u Thalaivaaaaa🧡🧡🧡#ரசிகனின்_அன்புத்தலைவன்_ரஜினி #Rajinikanth https://t.co/8FNlJOG6Rt" rel="nofollow— Deepu ᴬᴺᴺᴬᴬᵀᵀᴴᴱ🤘🇮🇳🤘 (@Deepu06407071) September 17, 2020
इस संदेश को पढ़ने के बाद रजनीकांत ने फैन को एक वीडियो नोट भेजा। इसमें रजनीकांत ने कहा है, 'मुरली, मैं रजनीकांत बोल रहा हूं। बच्चे तुम्हें कुछ नहीं होगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा। तुम ठीक हो जाओ और जल्द ही घर आ जाओ। तुम्हारे ठीक होने और घर आने के बाद कृपया मेरे घर अपने परिवार के साथ आना। मैं तुमसे मिलूंगा। हिम्मत रखो बच्चे।' रजनीकांत पूरे भारत में लोकप्रिय है और उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैंl