Move to Jagran APP

Raj Kundra News: वेब सीरीज़ का लालच दे बनाते थे वीडियो, जानें- शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर क्या बोली मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भारम्बे ने बताया कि केस में फ़िलहाल शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका सामने नहीं आयी है। हालांकि जांच जारी है। साथ ही पीड़ितों से आगे आकर क्राइम ब्रांस से सम्पर्क करने की अपील भी की।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 06:55 AM (IST)
Raj Kundra News: वेब सीरीज़ का लालच दे बनाते थे वीडियो, जानें- शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर क्या बोली मुंबई पुलिस
Raj Kundra and Shilpa Shetty Kunda. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में एक बार फिर अश्लील या पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने का मुद्दा सतह पर आ गया है। इस बार इस केस में जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फंसे हैं, जिन पर अश्लील वीडियो बनाने का कारोबार करने का संगीन आरोप है।

prime article banner

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच राज को गिरफ़्तार कर चुकी है और उन्हें अदालत ने 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मंगलवार शाम को मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी और केस का सिलसिलेवार ब्योरा दिया। ज्वाइंट सीपी ने इस कारोबार को करने के तौर-तरीक़ों पर रोशनी डाली। वहीं, केस में शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर भी तस्वीर साफ़ की।  

वेब सीरीज़ का लालच देकर करते थे शूट

केस की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि  फरवरी 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मालवाणी पुलिस स्टेशन में पोर्नोग्राफिक फ़िल्मों के सिलसिले में एक केस दर्ज़ किया था। उस केस में यह सामने आया था कि जो नये कलाकार होते हैं, ख़ासकर जो महिला कलाकार होते हैं, उनको प्रलोभन दिया जाता है कि आपको हम एक अच्छी वेब सीरीज़ दे सकते हैं या शॉर्ट स्टोरीज़ में आपको ब्रेक दे सकते हैं। ऐसा करके ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। कुछ शॉट्स लिए जाते थे। इन शॉट्स में थोड़ा सा बोल्ड सीन करना पड़ेगा। वो बोल्ड की डेफिशन पहले सेमी न्यूड और फिर फुल न्यूडिटी की तरफ़ चली जाती थी। 

शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका नहीं

ज्वाइंट सीपी ने कहा- हमने मामले में उमेश कामत जैसे निर्माताओं को गिरफ़्तार किया है, जो राज कुंद्रा के इंडिया ऑपरेशंस की देखरेख कर रहे थे। हॉटशॉट्स ऐप का कामकाज वियान कम्पनी के ज़रिए देखा जा रहा था। रेड के दौरान हमें सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ़्तार किया गया है। शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका होने का अभी तक हमें कोई सबूत नहीं मिला है। हम जांच कर रहे हैं। हम पीड़ितों से आगे आकर क्राइम ब्रांच से सम्पर्क करने की गुज़ारिश करते हैं। हम ज़रूरी कार्रवाई करेंगे। 

तीन दिन की पुलिस कस्टडी में राज

सोमवार देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। इस मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। गिरफ़्तारी के बाद राज को प्रॉपर्टी सेल द्वारा मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया।

जांच के बाद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी रायन थार्प को मुंबई के नज़दीक नेरल से गिरफ़्तार किया था। दोनों को दोपहर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने राज और रायन को 23 जुलाई (शुक्रवार) तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.