Move to Jagran APP

कृष्णा राज कपूर को याद कर भावुक हो रहे सेलेब्रिटीज़, श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

कृष्णा राज कपूर जाने-माने कलाकार राजेंद्र नाथ, प्रेम नाथ और नरेंद्र नाथ की बहन थीं। उनकी बहन उमा की शादी वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा से हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 10:34 PM (IST)
कृष्णा राज कपूर को याद कर भावुक हो रहे सेलेब्रिटीज़, श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी
कृष्णा राज कपूर को याद कर भावुक हो रहे सेलेब्रिटीज़, श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

मुंबई। सोमवार की सुबह हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी फ़िल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर फैलते ही फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है और सोशल मीडिया के ज़रिए सेलेब्रिटीज़ परिवार के लिए शोक संवेदनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं।

loksabha election banner

राज कपूर परिवार के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां कृष्णा राज कपूर के निधन की ख़बर की पुष्टि करते हुए इसकी वजह कार्डिएक अरेस्ट बतायी है। रणधीर के मुताबिक उनकी मृत्यु बिना किसी तकलीफ़ के हुई। राज कपूर के साथ कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी। दोनों के 5 बच्चे बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, दो बेटियां रितु और रीमा हुईं। कृष्णा राज कपूर जाने-माने कलाकार राजेंद्र नाथ, प्रेम नाथ और नरेंद्र नाथ की बहन थीं। उनकी बहन उमा की शादी वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा से हुई थी। 

आमिर ख़ान ने कृष्णा राज कपूर के निधन पर संवेदनाएं ज़ाहिर करते हुए लिखा है- अगर राज कपूर फ़िल्ममेकिंग के संस्थान थे, तो कृष्णा जी जीवन जीने का संस्थान थीं। हम सभी के लिए बेहद दुखद नुक़सान। रणधीर जी, ऋषि जी, चिम्पू जी, रितु जी और सभी के साथ मेरी संवेदनाएं। 

सलमान ख़ान ने कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि वो और उनकी मां उन्हें मिस करेंगी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर की हैं। शॉटगन ने राज कपूर के साथ 1976 की फ़िल्म ख़ान दोस्त में काम किया था। कपूर परिवार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का करीबी रिश्ता रहा है। 

करण जौहर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा है- गरिमा, सम्मान, शिष्टता और ताक़त का प्रतीक। कृष्णा आंटी  फ़िल्म फ्रेटर्निटी की प्रथन महिला रहेंगी। जितने लोगों से मैं मिला हूं, उनमें सबसे सरल, दयालु और सज्जन व्यक्तित्व और ज़बर्दस्त सेंस ऑफ़ ह्यूमर के साथ। आपकी याद आएगी कृष्णा आंटी।

रितिक रोशन ने भी अफ़सोस जताते हुए कृष्णा आंटी से अपनी मुलाक़ात याद की हैं। डुग्गू ने उन्हें गरिमामयी शख्सियत बताया है।

फरहा ख़ान दुखद सुबह बताते हुए कृष्णा राज कपूर के निधन पर परिवार को अपनी संवेदनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.