Move to Jagran APP

Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय के ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी, बहन ने कहा- भैया के लिए प्रार्थना करें

राहुल रॉय कारगिल में डिजिटल फ़िल्म LAC- Live The Battle की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। स्ट्रोक से उनके बोलने की शक्ति प्रभावित हुई। राहुल की कंडीशन को एफेसिया कहा जाता है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 09:09 AM (IST)
Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय के ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी, बहन ने कहा- भैया के लिए प्रार्थना करें
अपनी बहन प्रियंका के साथ राहुल रॉय। फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। ब्रेन स्ट्रोक के बाद 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय की शुक्रवार को ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी हुई। आशिक़ी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी साझा की। राहुल वीडियो में अपनी बहन प्रियंका रॉय के साथ नज़र आ रहे हैं, जिन्होंने उनकी हेल्द को लेकर ताज़ा अपडेट दिया।

loksabha election banner

वीडियो के साथ राहुल के एकाउंट से लिखा गया- मेरे सभी फैंस के लिए प्यार। अस्पताल में 21 दिनों से भर्ती हूं और अब ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी के लिए जा रहा हूं। इस बीच अपनी बहन प्रियंका रॉय के साथ आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए वक़्त निकाला है। वीडियो में राहुल फैंस को राम-राम करते हैं, फिर उनकी बहन कुछ बोलने के लिए कहती हैं तो राहुल फैंस के लिए अपनी कृतज्ञता जताते हैं। हालांकि, बोलने में असमर्थता की वजह से उनकी बहन बताती हैं कि राहुल क्या कहना चाहते हैं। प्रियंका कहती हैं कि आप लोग भैया को प्रार्थना में याद रखें। हम लोग आज ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी के लिए जा रहे हैं। आप लोग दुआएं करते हैं और आशीर्वाद देते रहें। प्रियंका, राहुल को सपोर्ट देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

बता दें, राहुल अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के ज़रिए लगातार सेहत का अपडेट फॉलोअर्स तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 19वें दिन की तस्वीरें पोस्ट करके अपडेट दिया था, जिसमें वो ब्रेकफास्ट करते दिख रहे थे। राहुल ने लिखा था- अस्पताल में 19वां दिन। ब्रेकफास्ट का आनंद लिया। सेहतमंद होने के रास्ते पर। डॉक्टर्स और बहन प्रियंका रॉय मुझे सख्त डाइट पर रखे हुए हैं। आप सबको बहुत प्यार, राहुल रॉय। 

राहुल रॉय कारगिल में डिजिटल फ़िल्म LAC- Live The Battle की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। स्ट्रोक से उनके बोलने की शक्ति प्रभावित हुई। राहुल की कंडीशन को एफेसिया कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति के बोलने, लिखने और भाषाओं को समझने की क्षमता प्रभावित होती है। आम तौर पर ऐसा सिर में चोट लगने की वजह से होता है। राहुल मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.