नेशनल क्रश बन चुकी एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस हुई ट्रोल, लोग बोले- पैंट पहनना भूल गई क्या?
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा इनको ठंड नहीं लगती है क्या। एक ने लिखा ऊपर से इतना मोटा हुडी पहना है और नीचे कुछ नहीं पहना इतना क्या दिखावा करना। दूसरे ने कमेंट किया लगता है जल्दी में मैम पैंट पहनना भूल गईं हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna Bold Photo: फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। साउथ इंजस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रश्मिका की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जहां वो एरयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अब सोशल मीडिया पर लोग रश्मिका मंदाना को उनकी ड्रेस के चलते ट्रोल कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में रश्मिका मंदाना ने व्हाइट ओवर साइज हुडी पहनी हुई हैं। ये इतनी बड़ी है कि उनकी थाइज के नीचे तक आ रही है। इसके साथ रश्मिका ने ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं।उन्होंने कैप पहनी है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है, जिससे एक्ट्रेस बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहीं हैं। पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर इस वीडियो पर कुछ लोगों ने रश्मिका के लुक की जमकर तारीफ की है तो कुछ लोगों ने उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रश्मिका हुईं ट्रोल
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, इनको ठंड नहीं लगती है क्या। एक ने लिखा ऊपर से इतना मोटा हुडी पहना है और नीचे कुछ नहीं पहना, इतना क्या दिखावा करना। दूसरे ने कमेंट किया, लगता है जल्दी में मैम पैंट पहनना भूल गईं हैं। एक ने कमेंट किया आजकल एयरपोर्ट पर ऐसे कपड़े पहनकर आने का ट्रेंड है क्या?
'पुष्पा द राइज' से हुईं हिट
रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'पुष्मा: द राइज' को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं। फिल्म में उनकी और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। लोग उनके किरदार श्रीवल्ली के दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका गाना 'ओ सामी.. बहुत पॉपुलर हो रहा है'। फिल्म की पॉपुलैरिटी का आलम ये कि इसने हिंदी बेल्ट में ही 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग आएंगी नजर
पुष्पा का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। और इसके साथ रश्मिका की शोहत बुलंदियों पर है। उन्होंने बॉलीवुड से भी ऑफर आने लग गए हैं। एक्ट्रेस जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी जिसका निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं। वहीं खबर है कि रश्मिका 'गुडबाय' का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।