Priyanka Chopra ने अपने बर्थडे पर पहनी इतनी महंगी ड्रेस ! इस कीमत में गोवा का ट्रिप प्लान कर लेंगे आप
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की काफी फोटोज शेयर की थी। एक तस्वीर में प्रियंका ने रेड कलर का एक स्पेशल बर्थडे स्विमसूट पहना हुआ है। आप उनके रेड स्विमसूट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलावुड से हॉलीवुड का रूख कर चुकी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में धूमधाम से अपना बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस उनके साथ न होकर अमोरीका में थे। निक ने अपनी स्वीटहार्ट के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स भेजे थे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की काफी फोटोज शेयर की थी। एक तस्वीर में प्रियंका ने रेड कलर का एक स्पेशल बर्थडे स्विमसूट पहना हुआ है। आप उनके रेड स्विमसूट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।
प्रिंयका चोपड़ा के इस रेड डिजाइनर स्विमसूट की कीमत लगभग 28,200 रुपए है। अगर आप भी गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस स्विमसबूट को खरीदने का सोच सकते हैं। अपने इस पूलसाइड लुक को उन्होंने व्हाइट श्रग, फैंसी सनग्लासेज और हूप्स से कंप्लीट किया है। पीसी ने अपने बन हेयरस्टाइल को रेड कलर के मैचिंग फ्लावर एक्सेसरी से पूरा किया था।
फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा 'फोटो डंप, इस बर्थडे मुझे ढेर सारा प्यार भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद. ढेर सारे शानदार मैसेजेज, कॉल्स, स्टोरीज, ट्वीट्स। मेरा ये बर्थडे शांति भरा था, पर मैं जिंदगी के अगले साल में कदम रखकर यह सीखा कि हर दिन खुशी का पल होता है।'
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इस साल उनके जन्मदिन पर कुछ महंगे गिफ्ट्स मिले, लेकिन उनके पति निक जोनास ने जो गिफ्ट उन्हें दिया उसके आगे सब फेल हैं। 18 जुलाई को अपने 39वें जन्मदिन के मौके पर पति निक जोनस ने प्रियंका को रेड वाइन की एक महंगी बोतल तोहफे में दी।
निक, जो अमेरिका में हैं, ने प्रियंका चोपड़ा को 1982 का एक चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड भेजा। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टेरीज में एक बोतल की फोटो शेयर की है। इस एक बोतल की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक बोतल शराब की एवज में आप भारत में एक अच्छी बाइक खरीद सकते हैं। यह ड्रिंकएंडको डॉट कॉम के अनुसार ये रेड वाइन 1982 की चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड एक दुर्लभ शराब है जो 750 मिलीलीटर की बोतल के लिए लगभग 131,375 रुपये में बिकती है।