Move to Jagran APP

निक जोनास, परिणीति चोपड़ा और परिजनों संग प्रियंका चोपड़ा गोवा रवाना, देखें तस्वीरें

प्रियंका जो अपने बिंदास और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, उम्मीद है कि वो जल्द ही अपने और निक को लेकर कुछ बयान देंगी।

By Hirendra JEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 09:08 AM (IST)
निक जोनास, परिणीति चोपड़ा और परिजनों संग प्रियंका चोपड़ा गोवा रवाना, देखें तस्वीरें
निक जोनास, परिणीति चोपड़ा और परिजनों संग प्रियंका चोपड़ा गोवा रवाना, देखें तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल प्रियंका के सुर्ख़ियों में होने की वजह यह है कि इस बार प्रियंका अकेले इंडिया नहीं आई हैं, उनके साथ हैं अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास। तभी से इन दोनों सितारों के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं!

loksabha election banner

बता दें कि प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में जुटने वाली हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में सलमान ख़ान उनके हीरो होंगे। इन सबके बीच ख़बर है कि दो दिन मुंबई में गुजारने के बाद रविवार देर शाम प्रियंका निक जोनास, बहन परिणीति चोपड़ा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ गोवा रवाना हो चुकी हैं। ज़ाहिर है मुंबई और मीडिया से दूर प्रियंका कुछ समय गोवा में बिताना चाहती हैं। इस तस्वीर में आप प्रियंका चोपड़ा को देख सकते हैं, उनके साथ निक भी हैं! दोनों इस मौके पर व्हाईट ड्रेस में नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं कमल हासन की स्टार बेटी श्रुति हासन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई में मीडिया के कैमरे लगातार प्रियंका पर नज़र रखे हुए हैं, ऐसे में उनके गोवा जाना की ख़बर पर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। मुंबई में तेज़ बारिश के बीच प्रियंका अपने परिवार और निक के साथ मुंबई से गोवा के लिए रवाना हो गयी हैं! निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका के अफेयर की ख़बरें काफी दिनों से चल रही हैं। कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एयरपोर्ट पर प्रियंका अपने कार से निकलते हुए इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं! 

गौरतलब है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक वेबसाईट से बातचीत में कहा है कि, “हम सब बस डिनर के लिए बाहर गए थे, वहां निक भी मौजूद थे। लेकिन, वहां बहुत बड़ा ग्रुप था। वहां 10 अनजाने लोग थे। इसलिए मुझे निक को जानने का सही से मौका ही नहीं मिला।” इसके अलावा मधु चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह उनसे पहली दफा मिली हैं, तो अभी वह निक के बारे में किसी तरह की कोई राय नहीं बनाना चाहती। लेकिन, यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए ही इंडिया लायी हैं। दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं! 25 साल के निक और 35 की प्रियंका के बीच उम्र के अंतर पर भी सोशल मीडिया में काफी बातें हो रही हैं। आप देख सकते हैं कैमरे के सामने प्रियंका काफी कूल और रिलैक्स नज़र आने की कोशिश कर रही हैं! 

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा की कजन परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं। ख़बर है कि वह भी निक और प्रियंका के साथ गोवा के लिए रवाना हुई हैं। बता दें कि परिणीति ने हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें: भारत में भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साथ-साथ, देखें 10 तस्वीरें

पिछले तीन दिनों में प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने इस पूरे मुद्दे पर अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। प्रियंका जो अपने बिंदास और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, उम्मीद है कि वो जल्द ही अपने और निक को लेकर कोई बड़ा बयान देंगी।

यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ की कामयाबी से सलमान ख़ान हुए इमोशनल, फैंस को कहा- ‘शुक्रिया और सुखी रहो’!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.