प्रियंका चोपड़ा के घर आया नया डॉगी, इंस्टाग्राम पर है अकाउंट और एक दिन में बने लाखों फॉलोअर्स
Priyanka Chopra Dogs प्रियंका चोपड़ा के घर में एक और डॉगी का आगमन हुआ है और इससे निक और प्रियंका दोनों काफी खुश हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर में एक और फैमिली मेंबर का आगमन हुआ है। पति निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी इससे काफी खुश हैं और उन्होंने इसका स्वागत भी किया है। वैसे उनका नया फैमिली मेंबर है उनका डॉगी, जिसका नाम है ginothegerman। प्रियंका अभी इस डॉगी को घर लाई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर डॉगी की एक फोटो शेयर की है और उसका वेलकम किया है। इस फोटो में डॉगी के साथ निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सुबह प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें सरप्राइज किया। यह सरप्राइज प्रिंयका ने इस डॉगी के साथ दिया था।
वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंयका चोपड़ा नए डॉगी को लेकर घर जाती हैं और सोते हुए निक को उठाती है। इससे निक हैरान रह जाते हैं और उनका नया डॉगी भी उनके साथ होता है, जो बाद में निक के साथ खेलने लगता है। बता दें कि डॉगी के घर में आते ही इसका एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया गया है, जिस पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हो गए हैं।
अभी तक इस अकाउंट पर एक दिन में तीन फोटो शेयर हुईं, जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है। इससे पहले भी प्रिंयका चोपड़ा के पास एक पेट है, जिसका नाम डायना है। प्रियंका चोपड़ा जब भी न्यूयॉर्क जाती हैं तो डायना उन्हें कंपनी देती हैं। डायना एक फीमेल डॉग है, जिसे उन्होंने 2017 में एडॉप्ट किया था। उसका भी इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं।