Priyanka Chopra Vogue PhotoShoot : कवर पेज पर दिखा एक्ट्रैस का ग्लैमरस लुक
Priyanka Chopra Vogue PhotoShoot प्रियंका चोपड़ा ने नया फोटो शूट कराया है। सभी तस्वीरों में वह गजब की ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Vogue PhotoShoot : प्रियंका चोपड़ा ने नया फोटो शूट कराया है। सभी तस्वीरों में वह गजब की ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। यह प्रियंका का बिल्कुल फ्रेश लुक है। इसमें प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन आउटफिट और ज्लैवरी पहने हुई हैं। इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
प्रिंट साइड स्लिट ड्रेस और डीप नेक क्रॉप टॉप
ड्रेस और लुक की बात करें तो प्रियंका पिंक, रेड, ग्रीन और गोल्डेन कलर की ड्रेस में हैं। उन्होंने ब्लाउज और ट्राउजर कैरी किया है। जिस पर उन्होंने ज्वेलरी भी कैरी की हुई है। एक तस्वीर में पीसी प्रिंट साइड स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं तो दूसरी में वह डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट में हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन पैंट सूट में हैं। पीसी का हेयरस्टाइल पीटर ग्रे, शो ओमेरा ने बनाया है. प्रियंका चोपड़ा ने पर्स भी कैरी किया है जिसे लोफलेर रेंडल ने डिजाइन किया है।
कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली हैं प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की टीवी सीरीज में दिखेंगी।
यह फिल्म अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे जिसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। पीसी नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी। जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।