प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पकिस्तान में किया जा रहा है ये काम, पढ़ें
इस पूरे मामले की शुरुआत भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री अरमीना खान के एक ट्वीट से शुरू हुई। प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया कि जय हिन्द अपनी सेना पर गर्व है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक ट्वीट किया था जय हिन्द। इसके बाद से ही उनके यूनिसेफ के गुड विल एम्बेसडर की छवि को लेकर काफी सवाल होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बजाय कि वह शांति की अपील करें, वह वार होने को लेकर बढ़ावा दे रही हैं और यह सही नहीं है।
ऐसे में पाकिस्तान में एक पेटिशन साइन करवाई जा रही है, जिसमें अबतक दो हजार लोगों ने साइन भी कर दिया है कि यूनिसेफ प्रियंका को गुडविल एम्बेसडर के पद से हटा दे, क्योंकि वह वार को प्रोमोट कर रही हैं, पीस की बात नहीं कर रही हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री अरमीना खान के एक ट्वीट से शुरू हुई। प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया कि जय हिन्द, अपनी सेना पर गर्व है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को लेकर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अलग ही रुख अख्तियार किया है। उन्होंने प्रियंका के इस ट्वीट पर अपनी अलग बात रखी है।
UNICEF: Priyanka Chopra doesn’t deserve to be UN’s Goodwill Ambassador - Sign the Petition! https://t.co/Jv0Gxs2y1f via @UKChange— Tahira Khan (@TahiraKhan84) February 27, 2019
You are a goodwill ambassador of PEACE! I'm not even from Pakistan and I find this disgusting! You can't pick & choose where peace goes! We need peace for the whole world! @priyankachopra https://t.co/QVz2U0crKe — DAdni (@adnikalove) February 26, 2019
उन्होंने प्रियंका पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि प्रियंका यूनिसेफ क्की गुड विल एम्बेसडर होकर ऐसी बातें कैसी कर सकती हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान ने कहा है कि प्रियंका इस तरह की युद्ध को बढ़ावा देने वाली बात कैसे कर सकती है, जबकि वह यूनिसेफ की गुड विल एयंबेसेदर हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि प्रियंका ल इस ट्वीट को स्क्रीन शॉट लेकर रख लेना चाहिए और आगे कभी प्रियंका शांति और अहिंसा की बात करें तो उन्हें यह दिखाना चाहिए। अर्मीना ने एक नहीं कई सारे ट्वीट किए हैं। ऐसे में देखना यह है कि प्रियंका इस पर क्या जवाब देती हैं।
यह भी पढ़ें: मैं युद्ध के पक्ष में नहीं हूँ पर देश के साथ हूं, हमें बचपना छोड़ बड़ा बनने की आवश्यकता - सोनू निगम