सलमान और प्रियंका के 'भारत मिलाप' का इंतज़ार है तो ये ख़बर ज़रूर पढ़ें
भारत कोरियन फिल्म ओडे टू माइ फादर का आॅफिशियल एडेप्टेशन है। फ़िल्म में ख़बर है कि सलमान की उम्र उनके वास्तविक उम्र से बहुत कम दिखाई जायेगी
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आयी हैं और जल्द ही वह सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं, लेकिन इस बीच एक ट्विस्ट आया है।
ख़बर है कि अब प्रियंका को भी इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार है। पिछले दिनों प्रियंका बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप का हिस्सा बनी थीं और वह वहां एक सामाजिक कारणों से शामिल हुई थीं। इसके बाद प्रियंका दोबारा अमेरिका जाने वाली हैं। चूंकि उन्हें अपने कुछ इंटरनेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने हैं। इसके बाद ही वह भारत लौटेंगी और लौटने के साथ ही वह इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। ख़बर है कि जून के अंत तक वह इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
बता दें कि प्रियंका के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। प्रियंका ने इस फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र के साथ फ़िल्म गुंडे भी काम किया था। सलमान भी तब तक अपनी फ़िल्म रेस 3 के प्रमोशन से फ्री होकर इस फ़िल्म की तैयारी में लग जायेंगे। सलमान की फ़िल्म 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है और सलमान ने फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।
बता दें कि भारत कोरियन फ़िल्म 'ओडे टू माइ फादर' का आॅफिशियल एडेप्टेशन है। फ़िल्म में ख़बर है कि सलमान की उम्र उनके वास्तविक उम्र से बहुत कम दिखाई जायेगी और उनके मेकअप के लिए विदेशी टीम आ रही है। सलमान और प्रियंका की पिछली फ़िल्में सलाम-ए-इश्क और मुझसे शादी करोगी रही हैं।