Move to Jagran APP

Priyanka Chopra को हॉलीवुड में काम करने पर झेलनी पड़ती है ऐसी बातें, एक्ट्रेस ने कहा- 'अपने ही लोग...'

अपने अभिनय से भारत से लेकर अमेरिका तक लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक अभिनय का दम दिखाया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 09:38 AM (IST)
Priyanka Chopra को हॉलीवुड में काम करने पर झेलनी पड़ती है ऐसी बातें, एक्ट्रेस ने कहा- 'अपने ही लोग...'
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, Instagram : priyankachopra

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने अभिनय से भारत से लेकर अमेरिका तक लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक, अभिनय का दम दिखाया है। दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद किया हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिनेमा में अपने करियर को लेकर बड़ी बात बोली है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बीबीसी को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उन्हें अक्सर दक्षिण एशियाई समुदाय से नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि बहुत सारे लोग उसकी सुरक्षा करते हैं, फिर भी उन्हें कई लोगों से नकारात्मकता का एहसास होता है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह और बहुत कम भूरे लोग हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अपने समुदाय से बहुत अधिक नकारात्मकता झेलनी पड़ती है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बहुत सारे लोगों से सुरक्षा की भावना को नोटिस करती हूं, लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिनसे निंदक और नकारात्मकता की भावना देखने को मिलती है। यह वह लोग हैं जो मुझ लंबे समय से जानते हैं।'

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका अभिनेत्री मिंडी कलिंग का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'मैं कुछ महीने पहले मिंडी के बारे में बात कर रही थी और उनसे पूछ रही थी कि ऐसा क्यों है कि आपको अपने ही समुदाय से इतनी नकारात्मकता देखने को मिलती है। हॉलीवुड सिनेमा में बहुत कम भूरे लोग हैं, है ना? आप हमें अपनी उंगलियों पर गिन सकते हैं। हम जैसे लोगों के लिए और अधिक अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। तो, हमारे लिए इतनी नकारात्मकता क्यों है?'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें 2015 में क्वांटिको में अभिनय किया गया था, तो उन्होंने महसूस किया कि यह लोगों के लिए सामान्य बात नहीं थी कि हॉलीवुड के मुख्यधारा शो में एक भारतीय महिला हो सकती है'। उन्होंने अपने प्रति यह धारणा काफी समय से तक देखी है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट का आभार व्यक्त करती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड में करियर को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इस किताब में अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे सभी पलों को साझा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में खुलासा किया है वह अमेरिका में नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री को उनके पहले हॉलीवुड गाने 'इन माई सिटी' के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार होना पड़ा था। लोग उन्हें अपने देश वापस जाने के लिए कहने लगे थे। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के लिए सामूहिक दूष्कर्म जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल करने लगे थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.