Move to Jagran APP

'जेठानी' सोफी टर्नर के साथ घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखिए बिल्कुल नया अंदाज़

प्रियंका चोपड़ा की सोफी से ट्यूनिंग काफ़ी अच्छी दिखती है। प्रियंका जब निक को डेट कर रही थीं, तब वो लॉस एंजेलिस में सोफी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारती थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM (IST)
'जेठानी' सोफी टर्नर के साथ घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखिए बिल्कुल नया अंदाज़
'जेठानी' सोफी टर्नर के साथ घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखिए बिल्कुल नया अंदाज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी समारोह की झलकियां अगर अभी भी आपके ज़हन में फ्लैश मार रही हैं, तो आप उनकी जेठानी सोफी टर्नर को नहीं भूले होंगे। डिज़ाइनर लहंगों में सजी-धजी सोफी टर्नर ने अपनी ख़ूबसूरती और अदाओं से ख़ूब हेड टर्न किये थे। सोफी के साथ प्रियंका की ट्यूनिंग काफ़ी दिलचस्प है। प्रियंका सोफी के साथ अपनी जोड़ी को 'जोनस सिस्टर्स' कहती हैं।

loksabha election banner

उम्मेद भवन पैलेस में दोनों परिवारों के बीच हुई डांस प्रतियोगिता में सोफी ने अपने बॉलीवुड स्टेप्स से दिल चुरा लिये थे, तो मेहंदी सेरेमनी में भी सोफी की हंसती-खिलखिलाती तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। प्रियंका और सोफी की कुछ ताज़ा तस्वीरें आयी हैं, जिनमें दोनों हैंग आउट कर रही हैं। प्रियंका के फैन एकाउंट ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

Thejsisters 😍😍. . . .#PriyankaChopra #sophieturner #NickJonas #joejonas #jonasfamily #la #losangeles #outing #outfitoftheday #outfit #fashiondiaries #streetstyle #streetwear #trending #nickyanka #cardib #beyonce #gameofthrones #gigihadid #model #hot #sisters #goals #🔥

A post shared by priyanka chopra jonas 💎 (@priyanka_choprajonas) on

प्रियंका की यह टैलेंटेड जेठानी अब इंटरनेशनल शो गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स सीज़न 8 के ज़रिए छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। यानि इस बार आप इस बेहद लोकप्रिय शो में प्रियंका की जेठानी को देख रहे होंगे। गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स 8 का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है और इस टीज़र में सोफी टर्नर अपने को-एक्टर्स के साथ नज़र आ रही हैं। शो 14 अप्रैल से प्रसारित किया जाएगा।  

सोफी ने 16 साल की उम्र में एचबीओ की इस विश्व विख्यात फेंटेसी टीवी सीरीज़ से एक्टिंग में पारी शुरू की थी। उनके किरदार का नाम सेंसा स्टार्क है। गेम ऑफ़ थ्रोंस ने सोफी को दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। 

सोफी, प्रियंका के छोटे जेठ Joe Jonas की गर्लफ्रेंड हैं। 21 फरवरी 1996 को जन्मी सोफी सिर्फ़ 22 साल की हैं और अपनी देवरानी प्रियंका से लगभग 14 साल छोटी हैं। प्रियंका अभी 36 साल की हैं। सोफी 2016 से जो को डेट कर रही हैं। 2017 में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। प्रियंका चोपड़ा की ससुराल से अगर किसी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है तो वो सोफी ही हैं।

X Men- Dark Phoenix में आएंगी नज़र

सोफी जन्म से अमेरिकन नहीं हैं। वो ब्रिटिश हैं। सोफी का जन्म इंग्लैंड के नॉर्थम्पटन में हुआ था। 2013 में सोफी ने एनॉदर मी फ़िल्म से बड़े पर्दे पर करियर शुरू किया। 2015 की एक्शन कॉमेडी 'बेयरली लीथल' में भी सोफी नज़र आयीं। 2016 में आयी एक्स मैन सीरीज़ की फ़िल्म 'एपोकैलिप्स' में सोफी ने म्यूटेंट जीन ग्रे का रोल निभाया था। इसी सीरीज़ की अगली फ़िल्म 'एक्स मैन- डार्क फीनिक्स' में दर्शक सोफी को जीन ग्रे के रोल में फिर देखेंगे।

वैसे प्रियंका चोपड़ा की सोफी से ट्यूनिंग काफ़ी अच्छी दिखती है। प्रियंका जब निक को डेट कर रही थीं, तब वो लॉस एंजेलिस में सोफी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारती थीं। प्रियंका वहां कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे से मिलने गयीं तो सोफी उनके गर्ल्स गैंग में शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.