Priyanka Chopra Miss India Video: 20 साल पहले मिस इंडिया बनी थीं प्रियंका, वीडियो देख उड़ाया ख़ुद का ही मज़ाक
Priyanka Chopra Miss India Video बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चापोड़ा आज बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चापोड़ा आज बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और एक्टिंग की दम पर न सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया बल्कि हॉलीवुड में अभी अपनी पहचान बनाई। प्रियंका को इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं। इन 20 सालों में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, और अपनी मेहनत के दम पर आज हॉलीवुड में भी पहचानी जाती हैं।
प्रियंका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने फैंस के साथ पिछले 20 सालों के यादगार पल शेयर करेंगी। उस कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना पहली वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘मिस इंडिया’ का ताज अपने सिर पर पहने नज़र आ रही हैं। इस वीडियो प्रियंका ने अपना मीडिया कॉन्टेस्ट का सफर दिखाया था। साथ है हैरानी भी जताई है।
वीडियो में प्रियंका अपनी ख़ुदा का मज़ाक उड़ाकर मस्ती भी कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने आप को ही देखकर कह रही हैं ये मैंने क्या पहना था, क्या मैं ख़ुद को यीशु समझ रही थी? ये मेरे बाल कैसे थे? मैंने अपने बालों को खोल क्यों रखा था? 20 साल पहले ख़ुद को देखकर प्रियंका को काफी हंसी आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जूड़ा क्यों बना रखा था, एक्ट्रेस ने कहा ये मैं हर लड़की को कहना चाहूं कि जूड़ा इसलिए बनाया जाता है ताकी क्राउन फिट होकर पहना जा सके।
आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये जीतूंगी। मैंने ट्रेन की टिकट बुक करवा रखी थी और वापस जाकर मुझे अपने बोर्ड एग्ज़ाम देने थे। लेकिन मैं जीती। इसके बाद पता ही नहीं चला कि जिंदगी के 20 साल कैसे निकल गए। और मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अभी तक नहीं।