पिता की बरसी पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- ‘हर दिन आपको मिस करती हूं’
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की आज 7वीं बरसी है। 10 जून 2013 को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की आज 7वीं बरसी है। 10 जून 2013 को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। प्रियंका को अपने पिता से काफी लगाव था, इसलिए शायद वो उन्हें हर रोज़ मिस करती हैं। आज पिता की 7वीं बरसी पर प्रियंका ने पापा के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अशोक चोपड़ा की यंग एज की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और फोटो शेयर करने के साथ पिता को याद किया है।
इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हम अनंत तक दिल से जुड़े हुए हैं... मैं आपको हर दिन मिस करती हूं पापा’।
We're connected by heartstrings to infinity ❤ Miss you dad, every single day!
प्रियंका को निक में दिखती है पापा की झलक :
साल 2019 में अपनी फिल्म स्काई इज़ पिंक के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्हें पति निक जोनास में पापा की झलक दिखती हैं। वेबसाइट से बातचीत में जब प्रियंका से पूछ गया कि क्या आप निक जोनस में अपने पिता की छवि देखती हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, जितना ज्यादा मैं उन्हें जानने लगी हूं तो ‘हां’, मुझे लगता है कि मैंने ऐसे शख्स से शादी की है जिसमें मेरे पिता की छवि है। ना सिर्फ म्यूजिक में बल्कि दोनों में और भी कई समानताए हैं। दोनों काफी सॉलिड और भरोसेमंद हैं।
आपको बता दें कि प्रिंयका इस वक्त अपने पति निक और ससुराल वालों के साथ न्यूयॉर्क में हैं।वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले साल फरहान अख़्तर के साथ 'स्काई इज़ पिंक' में नज़र आई थीं। प्रियंका ने इस फिल्म के साथ लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।