बॉलीवुड छोड़ने और अमेरिका में बसने की अटकलों पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब
प्रियंका चोपड़ा के फैंस को यह जानकर बड़ा धक्का लगा होगा, मगर अब इस तरह की अटकलों पर उन्होंने प्रतिकिया दी है।
मुंबई (जेएनएन)। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में व्यस्त हैं, ऐसे में उनके बारे में अटकलें हैं कि अब वो बॉलीवुड छोड़ने और लॉस एंजिलिस में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। उन्होंने वहां अपार्टमेंट भी खरीद लिया है। हालांकि उन्होंने इस तरह की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि लॉस एंजिलिस में उनके शिफ्ट होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मुंबई ही उनका घर है।
'ए फ्लाइंग जट्ट' का इतना बुरा हाल देख बढ़ गई इनकी टेंशन
प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं, जो जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में कहा जा रहा था कि अगर 'क्वांटिको 2' को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो प्रियंका पांच सालों के लिए लॉस एंजिलिस में शिफ्ट हो जाएंगी। मगर प्रियंका ने ट्वीट कर इस तरह की खबरों का खंडन किया।
सोहेल खान ने भी स्वीकार की खुद के बारे में ये कड़वी सच्चाईI really wake up to such amusing news sometimes.i am filming Quantico in nyc my home is mumbai. No LA in the pic! https://t.co/34dcQPcm9E
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 30, 2016
आपको बता दें कि सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी आ रही है। यह अगले साल रिलीज होने वाली है और इसमें प्रियंका, ड्वेन जॉनसन जैसे स्टार के साथ नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका मार्च में 'जय गंगाजल' में दिखी थीं, तब से कोई फिल्म नहीं आई। हालांकि अब दिसंबर में किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर उनके द्वारा बड़ी घोषणा करने की चर्चा है। जबकि वो अपनी होम प्रोडक्शन की मराठी फिल्म को लेकर भी व्यस्त हैं। ऐसे में साफ है कि प्रियंका बॉलीवुड नहीं छोड़ रही हैं।