न्यूयॉर्क में बहन से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, देखें दोनों की ये प्यारी तस्वीर
न्यूयॉर्क में 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन को लेकर व्यस्त प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन से मिलकर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने साथ की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में अगर विदेश में अपने देश का कोई मिलने आ जाए तो इसके क्या कहने, वो भी बहन। प्रियंका से भी मिलने उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा पहुंच गईं, मगर वो अकेले नहीं थीं। उनके साथ वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर ने भी प्रियंका से मुलाकात की। ये तीनों इन दिनों अपने 'ड्रीम टीम' कॉन्सर्ट के लिए अमेरिका दौरे पर हैं।
'दिलवाले' के बाद काजोल ने साइन की यह फिल्म, 'दबंग 3' को कहा 'ना'
फिलहाल बात करते हैं कि बॉलीवुड की इन दोनों बहनों की, जिनके बीच बेहद प्यार है और समय-समय पर दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार भी करती रहती हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका और परिणीति ने एक साथ काफी अच्छे पल बिताए और लंच करते हुए खूब मस्ती भी की। प्रियंका ने ट्विटर पर परिणीति के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ''With Her! New York lunch scenes so much funnnn.''
अनुष्का शर्मा और कंगना रनोट के बीच निकला ये जबरदस्त कनेक्शन
वहीं अगर दोनों की आने वाली फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ने फिलहाल 'बाजीराव मस्तानी' के बाद अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है, हां बातचीत जरूर जारी है। मगर अब भी वो हॉलीवुड में ज्यादा व्यस्त हैं। उनके टीवी शो 'क्वांटिको' का जल्द दूसरा सीजन भी शुरू होने वाला है। वहीं उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी रिलीज को तैयार है। जबकि परिणीति लंबे समय के बाद फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं, फिलहाल शूटिंग जारी है।