Cannes 2019 : बैकलेस टॉप में नजर आईं Priyanka Chopra, पति Nick संग कराया रोमांटिक फोटोशूट
Priyanka Chopra Nick Jonas Romantic PhotoShoot in cannes कान्स 2019 में निक और प्रियंका ने रोमांटिक फोटोशूट करवाा है। देखें सभी तस्वीरें।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बार कान्स में डेब्यू किया है। मेट गाला के बाद कान्स में भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ ही शिरकत की। पूरे कान्स फेस्टिवल में निक और प्रियंका साथ ही नजर आए फिर चाहें वो कोई पार्टी हो या रेड कारपेट पर वॉक करने की बात। दोनों की कैमिस्ट्री कितनी जबरदस्त है इस बात का सबूत हैं कान्स से वायरल हो रहीं उनकी तस्वीरें।
रेड कारपेट के अलावा भी निक और प्रियंका की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक मूड में नजर रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में प्रियंका व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं और निक ने उन्हें बेहद प्यार से पकड़ रखा है। बाकी फोटोज में प्रियंका ओरेंज कलर की बैकलेस ड्रेस में दिख रही हैं। इस ड्रेस में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही हैं। हालांकि कान्स से दोनों की कई और तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें बताती हैं प्रियंका की कितनी केयर करते हैं निक
कान्स से इस कपल की कुछ ऐसी फोटोज में वायरल हुई हैं जो दिखाती हैं कि निक, प्रियंका की कितनी केयर करते हैं। वयारल तस्वीरें में से किसी फोटो में निक, प्रियंका को खाना खिलाते दिख रहे हैं। तो किसी में वो रेड कारपेट पर प्रियंका के लिए छाता पकड़े हैं। इतना ही नहीं निक प्रियंका आउटफिट्स का भी पूरा ख्याल रखते हैं। एक फोटो में तो वो प्रियंका की ड्रेस तक ठीक करते दिख रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है ये उनकी तस्वीरों से ही समझ आता है। तस्वीरों में देखें दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप