Move to Jagran APP

स्टाइल में बेटी को टक्कर देती हैं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, शॉर्ट पैंट और टॉप में तस्वीर हुई वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक प्यारी से सेल्फी शेयर की थी। ये सेल्फी उन्होंने कार में बैठकर क्ल्कि की ​थी। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने यलो कलर का सनग्लास लगाया हुआ है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 11:21 AM (IST)
स्टाइल में बेटी को टक्कर देती हैं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, शॉर्ट पैंट और टॉप में तस्वीर हुई वायरल
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फैशनिस्टा क्वीन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम कमाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद वह लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका अक्सर निक और फैमिली संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा संग क्वालिटी टाइम बता रही हैं। मां संग मस्ती भरे इस पल की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंको चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां मधु चोपड़ा संग आउटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका मां संग मंगलवार को रॉक ऐंड रोल हाल ऑफ फम गई थीं। जहां उन्होंने जमकर एंजॉय किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त क्लीवलैंड ओहायो में हैं। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी काफी कूल अंदाज में नजर आईं। जहां प्रियंका इस दौरान कलरफुल प्रिं​टेड शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट नजर आईं। वहीं मधु चोपड़ा शॉर्ट पैंट और टॉप में काफी स्टिाइलिश दिखीं। इसके आलवा प्रियंका ने एक और तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसमें वह अपने स्टाइलिस्ट की बेटी कृष्णा स्काई को गोद में लिए नजर आईं। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मुझे और मेरे परिवार का बढ़िया टाइम देने के लिए शुक्रिया रॉकहाल।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आपको बात दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक प्यारी से सेल्फी शेयर की थी। ये सेल्फी उन्होंने कार में बैठकर क्ल्कि की ​थी। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने यलो कलर का सनग्लास लगाया हुआ है। वहीं उनकी स्माइल वाकई आपका दिल खुश कर देगी। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, 'क्यूट फील कर रही थी इसको बाद में डिलीट भी कर सकती हूं।' एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस ने काफी लाइक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.