न्यू ट्रेंड अलर्ट: प्रियंका चोपड़ा से लेकर मीरा कपूर तक सबके वार्डरॉब में है ये ख़ास प्रिंट का ऑउटफिट
चेक्स, चेक्स चेक्स! जी हां, इन दिनों सभी के फ़ेवरेट बने हुए हैं चेक्स प्रिंट के ऑउटफिट।
मुंबई। फ़ैशन की दुनिया में एक नए ट्रेंड ने रखा है क़दम जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हर अभिनेत्री कर रही है फॉलो। आपको बता दें कि यह नया ट्रेंड एक ख़ास क़िस्म का प्रिंट है और ऐसे प्रिंट की कम से कम एक ऑउटफिट आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के वार्डरॉब में ज़रूर मिलेगी।
चेक्स, चेक्स चेक्स! जी हां, इन दिनों सभी के फ़ेवरेट बने हुए हैं चेक्स प्रिंट के ऑउटफिट। प्रियंका चोपड़ा से लेकर मीरा कपूर, आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे, मलाइका अरोरा और भी कई सेलेब्स चेक्स प्रिंट के ऑउटफिट में स्पॉट किये गए। देखिये तस्वीरें-
यह भी पढ़ें: शाहरुख़, रणबीर और करीना के इस डायरेक्टर के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं
प्रियंका चोपड़ा
ग्रे रंग के चेक्स प्रिंटेड इस स्टाइलिश सूट में प्रियंका को कुछ दिनों पहले ही देखा गया था। कोल-शोल्डर, वेस्ट बेल्ट के साथ मिस 'बेवाच' कमाल की लग रही है।
मलाइका अरोरा
वाइट फ्रिल स्कर्ट के साथ ब्लू एंड वाइट चेक्स का मिनी-क्रॉप टॉप, फ़ैशन की दुनिया से मलाइका कभी दूर नहीं रही हैं।
अमृता अरोरा
बहन अमृता भी किसी से कम नहीं है। ब्लू एंड वाइट बेबी चेक्स प्रिंट की यह मिनी ड्रेस कितनी प्यारी है ना? मानसून के लिए परफेक्ट है अमृता का यह ऑउटफिट!
आलिया भट्ट
जब हर कोई सी ट्रेंड को फॉलो कर रहा है तो आलिया पीछे क्यूं रहेंगी? ब्लैक एंड वाइट चेक्स की इस फ्रंट नॉटेड फ्रिल ड्रेस को आलिया ने कितनी खूबसूरती से कैरी किया है।
मीरा कपूर
शाहिद कपूर जो खुद इतने स्टाइलिश रहते हैं, उनकी पत्नी मीरा कपूर भी कम नहीं है। त्र्रेंद को फॉलो करने के लिए उन्होंने भी अपने वार्डरॉब में चेक्स को दी है ख़ास जगह।
गौहर ख़ान
गौहर ख़ान भी फैशन वर्ल्ड से अपडेटेड रहती हैं। वाइट पैन्ट्स के साथ ब्लैक एंड वाइट चेक्स का यह नॉटेड टॉप काफ़ी सिंपल और स्टाइलिश है, है ना?
सोनाक्षी सिन्हा
हालांकि, सोनाक्षी ने इस चेक्स प्रिंट को अलग तरीके से फॉलो किया। सोनाक्षी ने इसे फ्रिल मिनी स्कर्ट के रूप में पहना और इसके साथ मैच किया वाइट प्लेन शर्ट!
सोनाली बेंद्रे
रेड एंड वाइट चेक्स प्रिंट का सोनाली का यह शर्ट ट्यूनिक भी हमें बहुत पसंद आया। डेनिम के साथ वेस्ट बेल्ट का कॉम्बिनेशन भी काफ़ी इंट्रेस्टिंग है।