Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर हॉटनेस में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर, यकीन नहीं तो खुद देखें उनकी हॉट Photos

प्रियंका इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका को चाहने वाले उनके हर स्टाइल को कॉपी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर हॉटनेस के मामले में उनकी किसी से कम नहीं हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 04:38 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर हॉटनेस में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर, यकीन नहीं तो खुद देखें उनकी हॉट Photos
Photo Credit : Priyanka Chopra Anjula Acharia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। आज प्रियंका पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। प्रियंका प्रोफेशल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका को चाहने वाले उनके हर स्टाइल को कॉपी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर यकीन न हो तो यहां देखें उनकी ग्लैमरस तस्वीरें...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

View this post on Instagram

A post shared by Anjula Acharia (@anjula_acharia)

प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर का नाम अंजुला आचार्या है। अंजुला असल जिंदगी में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। लुक और स्टाइल में अंजुला बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। अंजुला अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjula Acharia (@anjula_acharia)

प्रियंका चोपड़ा और अंजुला आचार्या को अक्सर एक साथ देखा जाता है। वहीं दोनों के बीच की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर भी अंजुला अक्सर प्रियंका के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बात अगर अंजुला के ड्रेसिंग सेंस कि करें तो इस मामले में भी प्रियंका से कम नहीं हैं। अंजुला अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अंजुला एक जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने प्रियंका को हॉलीवुड में भी कई प्रोजेक्ट दिलाने में मदद की है।

View this post on Instagram

A post shared by Anjula Acharia (@anjula_acharia)

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको बात दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'द मैट्रिक्स रेसरेक्शन' का पहला पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक भी नजर आ रहा है। जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ के साथ नजर आने वाली हैं। ये इस फिल्म का चौथा पोस्टर है इससे पहले शेयर किए गए पोस्टर्स में प्रियंका नजर नहीं आई थीं। जिससे उनके दर्शकों में थोड़ी उदासी देखने को मिली थी। इस नए पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का किरदार बेहद इम्प्रेसिव नजर आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.