प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बाथटब से ये तस्वीर, निक जोनास को बताया बेस्ट पति
Priyanka Chopra प्रियंका ख़बरों में रहना खूब जानती हैं और इस बार भी वो इस तस्वीर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इन दिनों मुंबई में हैं और लगातार ख़बरों में बनी हुई हैं। शनिवार सुबह जब प्रियंका के फैन सोकर जगे तो उन्हें प्रियंका का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बाथटब में हैं और उनका स्टाइल देखने लायक है। साथ ही उन्होंने निक जोनास Nick Jonas को टैग कर - बेस्ट हबी एवर भी लिखा है। बता दें कि इसी सप्ताह बुधवार को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए निक जोनस भी प्रियंका के साथ उसी दिन अमेरिका से भारत आये हुए हैं। ज़ाहिर है जिस तरह से निक प्रियंका के साथ साये की तरह हर जगह और हर मौके पर बने रहते हैं, उसकी वजह से ही प्रियंका ने उन्हें बेस्ट हबी एवर लिखा!
यह भी पढ़ें: बर्थडे ब्वॉय टाइगर श्रॉफ डांसर किंग ही नहीं ज़बरदस्त बॉडी बिल्डर भी हैं, देखें तस्वीरें
बहरहाल, प्रियंका ख़बरों में रहना खूब जानती हैं और इस बार भी वो इस तस्वीर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास हाल ही में रिलीज़ अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर' Sucker के लिए भी चर्चा में हैं और प्रियंका की यह तस्वीर उसी एल्बम से है! यह वीडियो जोनास ब्रदर्स Jonas Brothers द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।