Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ एक ट्रांसपेरेंट कपड़े को लपेट कराया अबतक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, यूजर ने कहा- 'उफ्फ ये अदा'

प्रियंका सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। वह अक्सर ही फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं आज आधी रात को प्रियंका ने अपनी कुछ ऐसी फोटोशूट शेयर की जिसे लेकर वह फिर से चर्चा में आ गई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:28 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ एक ट्रांसपेरेंट कपड़े को लपेट कराया अबतक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, यूजर ने कहा- 'उफ्फ ये अदा'
Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली 'देसी गर्ल' ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रियंका किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। प्रियंका न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने फैशन के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। वह अक्सर ही फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं आज आधी रात को प्रियंका ने अपनी कुछ ऐसी फोटोशूट शेयर की जिसे लेकर वह फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस तस्वीरों में एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। यहां देखें तस्वीरें...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। वहीं हर तरफ उनके इन्हीं फोटोज की चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका बेहद हॉट अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने एक हॉट रेड कलर के एक ट्रांसपेरेंट कपड़े लपेट कर फोटोशूट कराया है। इस ड्रेस में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट का पारा गर्म कर दिया है।

वहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने चार और तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भी वह बेहद बोल्ड अवतार में दिख रही हैं। वहीं प्रियंका की इन तस्वीरों में दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। इन सभी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, 'वैनिटी फेयर, फरवरी 2022...'।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कई फैंस इन फोटोज को प्रियंका की किसी नई फिल्म या सीरीज को उनका इशारा मान रहे हैं। इस पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं इस पर यूजर उन्हें हार्ट, फायर, हॉट ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.