Move to Jagran APP

Priyanka Chopra करेंगी कबीर बेदी की ऑटो बायोग्राफी लॉन्च, 19 अप्रैल को वर्चुअली आयोजित होगा कार्यक्रम

कबीर बेदी एक फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। कबीर बेदी ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया है। इसके चलते वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विख्यात है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 04:44 PM (IST)
Priyanka Chopra करेंगी कबीर बेदी की ऑटो बायोग्राफी लॉन्च, 19 अप्रैल को वर्चुअली आयोजित होगा कार्यक्रम
प्रियंका चोपड़ा लंदन से कबीर बेदी के कार्यक्रम में जुड़ेंगी। photo source @ikabirbedi instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेता कबीर बेदी की ऑटो बायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' का लांच 19 अप्रैल को एक वर्चुअली आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करेंगी। प्रियंका चोपड़ा लंदन से कबीर बेदी के कार्यक्रम में जुड़ेंगी।

loksabha election banner

कबीर बेदी ने इंस्टाग्राम पर लांच से जुड़ी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, 'आपको बताते हुए मैं बहुत उत्साहित हो रहा हूं कि मेरी किताब 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर' का विमोचन 19 अप्रैल 2021 को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करेंगी।' इसके साथ उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। यह किताब कबीर बेदी के जीवन से जुड़ी हुई है और उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बताती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kabir Bedi (@ikabirbedi)

इसके अलावा वह उनके निजी और फिल्मी जीवन से जुड़े कई रहस्य भी खोलती हैं। कबीर बेदी ने हॉलीवुड, बॉलीवुड और यूरोप के फिल्मों में भी काम किया है। यह पुस्तक उस जर्नी के बारे में भी बताती है। इसके अलावा यह किताब उनके रिलेशनशिप, रिश्ते, लव अफेयर्स और सेटबैक के बारे में भी बात करती है। कबीर बेदी एक फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। कबीर बेदी ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया है। इसके चलते वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विख्यात है।

कबीर बेदी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जो कि काफी पसंद की जाती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में है। वह वहां अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है प्रियंका चोपड़ा की पिछली फिल्म 'द वाइट टाइगर' थी। इसे काफी पसंद किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.