Move to Jagran APP

Lockdown के बीच दो महीने बाद ऐसे घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत समेत कई देश अब भी लॉकडाउन हैं। लॉकाडाउन की वजह से सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में बंद हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 11:37 AM (IST)
Lockdown के बीच दो महीने बाद ऐसे घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीर
Lockdown के बीच दो महीने बाद ऐसे घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीर

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत समेत कई देश अब भी लॉकडाउन हैं। लॉकाडाउन की वजह से सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस दौरान कोई अपने परिवार के साथ रह रहा है तो कुछ परिवार से दूर किसी दूसरे शहर में फंसे हैं। कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं जो कम से कम एक या दो महीने से घर से बाहर ही निकले हैं।

loksabha election banner

इन सेलेब्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो करीब 2 महीने से बाहर नहीं निकलीं। लेकिन दो महीने बाद अब वो बाहर निकली हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने मास्क पहन रखा है। क्लोजअप सेल्फी में प्रियंका की बस आंखें और उड़ते हुए बाल नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आंखें कभी शांत नहीं होतीं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली। इस मास्क के लिए शुक्रिया avoyermagyan’।

 

View this post on Instagram

Eyes are never quiet. #FirstDayOutIn2Months Thanks for the masks @avoyermagyan

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

मदर्स डे पर मां और सासू मां को ऐसे किया विश :

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स पर बड़े ही खास अंदाज़ में मां मधू चोपड़ा और सास को विश किया था। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस की दोनों मां नज़र आ रही थीं। वीडियो के साथ प्रियंका ने मां के लिए एक खास मैसेज भी दिया था।

 

View this post on Instagram

Happy Mother’s Day to all the maternal figures around the world. Today, we celebrate you. Love you, Mom. @madhumalati @mamadjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

घर पर ऐसे टाइम स्पैंड कर रही हैं प्रियंका :

घर पर रहने के दौरान प्रियंका घर पर जमकर मस्ती कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव हैं और क्वारंटाइन के दौरान वो कैसे टाइम स्पेंड रही हैं इसके वीडियो और फोटो वो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी करीबी दोस्त दिव्या ज्योति की बेटी कृष्णा के साथ अपनी वीडियो और फोटोज़ शेयर की थी जिसमें वो उसके साथ खेलती नज़र आ रही थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.