Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने किया खुलासा, मेरे साथ भी हुआ यौन शौषण, बताने में कोई शर्म नहीं

Priyanka Chopra Jonas का शादी के बाद यह सबसे बड़ा खुलासा है। प्रियंका ने पिछले साल हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 10:28 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने किया खुलासा, मेरे साथ भी हुआ यौन शौषण, बताने में कोई शर्म नहीं
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने किया खुलासा, मेरे साथ भी हुआ यौन शौषण, बताने में कोई शर्म नहीं

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में हुए 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई जिसमें उन्होंने यौन उत्पीड़न को लेकर खुलासा किया और कहा कि उन्हें इस बारे में बोलने पर कोई शर्म नहीं है। 

loksabha election banner

इस सम्मेलन में दुनिया भर से शामिल हुई महिलाओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। एक मुद्दा महिला उत्पीड़न का भी था जिसको लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है। इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं।

प्रियंका ने कहा कि, इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ा होगा। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है। 

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस का शादी के बाद यह सबसे बड़ा खुलासा है। प्रियंका ने पिछले साल हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। 

आपको बता दें कि, मी टू मूवमेंट का मुद्दा अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने उठाया था और दिग्गज कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद कई और अभिनेत्रियां आगे आई और मी टू मूवमेंट के तहत अपनी आवाज बुलंद की थी। इसके चलते कई दिग्गज कलकारों को फिल्म से हाथ धोना पड़ा। कुछ सेलेब्स को फिल्म से जुड़े प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सिलेब्रिटीज का नाम सामने आया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.