Priyanka Chopra Jonas जेठानी Sophie Turner संग ले रही हैं शॉपिंग के मजे, देखिए तस्वीरें
प्रियंका चौपड़ा हाल ही में एक पर्फ्यूम स्टोर में अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ स्पॉट की गई हैं जहां दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मियामी में अपनी छुट्टियों के मज़े ले रही हैं। इस बीच वहां से लगातार उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका के फैनपेज से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वे अपनी जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ शॉपिंग के दौरान मस्ती करती नज़र आ रही हैं।
प्रियंका चौपड़ा शादी के बाद से ही सोफी टर्नर के साथ एक खास बोंड शेयर करती हैं। दोनों रिश्ते से तो देवरानी और जेठानी हैं लेकिन इसके साथ ही दोनों काफी अच्छी दोस्त भी हैं।
Priyanka shopping today in Miami. @priyankachopra #miami #shopping #priyankachopra #jonassisters
आपको बता दें कि प्रियंका और सोफी को अपनी गर्ल गैंग के साथ मियामी में स्पॉट किया गया है जिसमें दोनों शॉपिंग के साथ-साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra Jonas जेठानी Sophie Turner के साथ स्विमिंग कॉस्टयूम में आई नजर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
इन तस्वीरों में प्रियंका ने सफेद रंग की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने सफेद बैग और सेंडल पहनी हुई है। इस शॉपिंग लुक में प्रियंका हमेशा की ही तरह खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं।
सोफी टर्नर ने शॉपिंग में चैक प्रिंट की ढीली नॉट शर्ट के साथ ऑलिव रंग के शॉर्ट्स पहने हुए हैं, सफेद जूते और डार्क शेड सनग्लासेस भी इस लुक में जच रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें सोफी और प्रियंका स्वीमिंग पूल पर मस्ती करते दिखाई दे रहे थे।
प्रियंका चौपड़ा जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में नज़र आने वाली हैं इस फिल्म में इनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इसके अलावा प्रियंका एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर रही हैं, बताया गया है कि प्रियंका मिंडी कलिंग की कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप