Priyanka Chopra कब बनेंगी मां? Nick Jonas का ये है प्लान! पढ़ें पूरी खबर
Priyanka Chopra और Nick Jonas ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी को अब छः महीने से अधिक होने जा रहे हैंl दोनों के बीच की बॉन्डिंग दिखाई भी पड़ती हैंl अब लोग प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी को लेकर भी कयास लगाने लगे हैंl
हाल ही में Entertainment Tonight में प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी को लेकर खबर छपी हैl
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के पेरेंट्स बनने पर आई खबर के अनुसार दोनों अभी कोई भी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं और अभी बेबी दोनों की प्रायोरिटी पर नहीं हैंl जबकि दोनों अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैंl इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दोनों जोनास ब्रदर्स शो की सफलता के बारे में भी जानते हैं और अब इसका टूर शो आनेवाला हैंl जिसमें निक जोनास बहुत व्यस्त हो जाएंगेl इसके चलते दोनों अभी किसी जल्दबाजी में नहीं हैंl
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की केमेस्ट्री बहुत शानदार है और दोनों कई मौकों पर अपनी शानदार केमेस्ट्री का जलवा फोटो के माध्यम से दिखाते रहते हैl
प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म निर्देशिका शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl
यह भी पढ़ें: Govinda का खुलासा: Shah Rukh Khan ने नहीं किया फोन इसलिए ठुकरा दी Devdas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थीl इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कई खास मेहमानों को भी बुलाया थाl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के शानदार रिसेप्शन पर बॉलीवुड के कई कलाकार भी पहुंचे थेl जिन्होंने प्रियंका की शादी में चार चांद लगा दिया थाl
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप