Pics: प्रियंका के संगीत में हुआ ख़ूब धमाल, बॉलीवुड गानों पर निक फ़ैमिली की ज़ोरदार परफ़ॉर्मेंस
रविवार को शादी की रस्में शुरू होने से पहले सभी घर वालों और बारातियों ने भारतीय परिधानों में सज-धजकर जमर डांस किया। दूल्हा और दुल्हन की टीमों के बीच डांस प्रतियोगिता रखी गयी थी...
मुंबई। एक दिसम्बर को क्रिश्चियन वेडिंग के बाद 2 दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ इंडियन परम्परा के अनुसार शादी कर रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में फिलहाल शादी समारोह चल रहा है। संगीत समारोह में घराती और बारातियों ने हिंदी और इंग्लिश गानों पर जमकर धमाल मचाया।
प्रियंका ने अपनी इंडियन वेडिंग को बेहद स्पेशल बना दिया है। किसी फ़िल्मी दृश्य की तरह उनकी शादी का हर नज़ारा ख़ुशियों के रंगों और मस्ती की रौशनी से सजा हुआ है। रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने संगीत समारोह की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किये। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है- ''इसकी शुरुआत ज़ोरदार गानों और दोनों परिवारों के बीच डांस कॉम्पटिशन से हुई, जो कि प्यार का जश्न मनाने का तरीका है। निक और मैं संगीत का इंतज़ार कर रहे थे, शादी से पहले की एक और रस्म... और देख लीजिए कि हरेक पक्ष ने क्या किया है। क्या ज़बर्दस्त परफ़र्मेंस थी। हर परिवार अपनी कहानी डांस और गानों के ज़रिए कह रहा था, जिसमें ढेर सारी मस्ती और प्यार शुमार था। हम इस शाम को हसीन बनाने के पीछे की गई कोशिशों के लिए आभारी रहेंगे। हमारे परिवारों और दोस्तों के लिए नयी ज़िंदगी की बेहतरीन शुरुआत है।''
शादी के माहौल को और दिलचस्प बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन की टीमों के बीच डांस प्रतियोगिता रखी गयी थी, जिसे सभी ने ख़ूब एंजॉय किया। इस मौक़े पर सभी घर वाले और बाराती भारतीय पारम्परिक लिबासों में सजे नज़र आये। दूल्हा निक ने ब्लू और क्रीम काम्बिनेशन की शेरवानी पहनी तो उनके भाई केविन, जो और फ्रैंक भी इंडियन अवतार में दिखे। जोनस ब्रदर्स के आउटफिट्स अबु जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किये हैं। डिज़ाइन जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि जोधपुर फेयरीटेल को उन्होंने ही कांसेप्चुएलाइज़ और विज़ुएलाइज़ किया है।
दूल्हा पक्ष की ओर से निक ने कमान संभाली और बॉलीवुड गानों पर अपने स्टेप्स दिखाये। बैकग्राउंड में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को स्टेप मैच करते हुए देखा जा सकता है।
इस तस्वीर में ख़ुद प्रियंका, उनके भाई सिद्धार्थ, ईशा अंबानी, परिणीति चोपड़ा और तमाम लड़की पक्ष के लोग थिरकते नज़र आ रहे हैं। प्रियंका की ख़ुशी देखी जा सकती है।
प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा, उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अम्बानी और परिणीति चोपड़ा को इस तस्वीर में परफॉर्मेंसेज एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
निक के साथ अपनी आगे की ज़िंदगी को लेकर ख़ुशी की प्रियंका के चेहरे से झलक रही है। वहीं, निक भी अपनी इस इंडियन दुल्हनिया से काफ़ी प्रभावित हैं।
गानों और डांस के बीच कुछ इस तरह की मस्ती भी हुई, जब निक के रिश्तेदारों ने प्रियंका को कुर्सी समेत उठाकर डांसिंग फ्लोर तक लेकर गये।
मौक़ा और दस्तूर ऐसा हो तो भला कौन पीछे रह सकता है। प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा भी अपने डांसिंग स्किल्स दिखाने से खुद को नहीं रोक सकीं।
दूल्हा पक्ष की परफॉर्मेंस की इस तस्वीर में प्रियंका की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। सोफी रेड-गोल्डन घाघरा चोली में हैं।
इस सामूहिक फोटो में परफॉर्मेंस के बाद ट्रॉफी के साथ दोनों पक्षों के लोगों को देखा जा सकता है।
इन सभी परफॉर्मेंसेज की झलकियां नीचे दिये गये वीडियो में देखी जा सकती हैं। निक के भाई जो की परफॉर्मेंस, सोफी टर्नर और परिणीति चोपड़ा को वीडियो में डांस करती नज़र आ रही हैं।
संगीत की महफ़िल सजाने के अलावा एक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें दूल्हा और दुल्हन पक्ष की टीमों ने अपना-अपना दम दिखाया। इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निक शॉट लगाते दिख रहे हैं।