ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए प्रियंका पहुंचीं लॉस एंजिलिस, शेयर की रिहर्सल की तस्वीरें
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो हॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। फिलहाल वो 88वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए लॉस एंजिलिस पहुंच गई हैं।
नई दिल्ली। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो हॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। फिलहाल वो 88वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए लॉस एंजिलिस पहुंच गई हैं। रविवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इसे भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है।
'अलीगढ़' में ही नहीं दिखाई जा रही 'अलीगढ़', हो रहा जमकर विरोध
प्रियंका ने सबसे पहले लॉस एंजिलिस के लिए उड़ान भरते वक्त इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''Staring into the sun... LA bound... Long flight! Yes!''
Staring into the sun... LA bound... Long flight! Yes! #Oscars
इसके बाद प्रियंका ने दो और तस्वीरें शेयर की, जो ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेट से हैं। लॉस एंजिलिस पहुंचने के बाद प्रियंका ने अपनी रिहर्सल पूरी की। ये तस्वीरें रिहर्सल के दौरान की ही हैं।
I dream in gold... #Oscars rehearsals.. Now time for some much needed TLC! Spaaaaa.
आपको बता दें कि प्रियंका को ऑस्कर अवॉर्ड्स में जूलिएन मूर, रीज विदरस्पून और व्हूपी गोल्डबर्ग जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ प्रस्तुति का मौका मिलेगा।