आखिर क्यों भरी महफिल में प्रियंका चोपड़ा ने किया मनीष मल्होत्रा को इग्नोर, Video हो रहा वायरल
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल होने को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है। वहीं अब प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को इग्नोर करते नजर आ रही हैं।
The way she ignored Manish lol pic.twitter.com/Ac8gGRGPq8
— Jai (@PriyankaXChris) January 22, 2020
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 'उमंग 2020' के कार्यक्रम का है। बता दें कि प्रियंका पिछले दिनों मुंबई पुलिस के कार्यक्रम 'उमंग 2020' का हिस्सा बनीं। इवेंट में प्रियंका के अंदाज को काफी पंसद किया गया। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन इवेंट में प्रियका का मनीष मल्होत्रा को इग्नोर करना किसी को समझ में नहीं आ रहा है। बता दें कि इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दर्शकों की पहली लाइन में अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड, डायना पेंटी, मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और तबू बैठी नजर आ रही हैं। वहीं लाइन से सभी को गले गलाती हैं। लेकिन डायना के बाद मनीष बैठे हैं प्रियंका उन्हें इग्नोर कर आगे शिल्पा शेट्टी की तरफ बढ़ जाती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं पीसी ने मजाकिया अंदाज में मनीष को इग्नोर किया है।
दरअसल ये टिक टॉक वीडियो है, जो फॉटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वहीं ये वीडियो के सामने आते ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि 'उमंग 2020' कार्यक्रम में प्रियंका के अलावा इस प्रोग्राम में सलमान खान, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी पहुंचे थे। वहीं कार्यक्रम में प्रियंका देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी।