Move to Jagran APP

Priyanka Chopra के बर्थडे पर निक जोनस का ख़ास पोस्ट, बचपन की फोटो शेयर लिखा ये प्यारा सा कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका के बर्थडे फोटोज़ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे हालांकि फैंस के हाथ इस बार मायूसी लगी। प्रियंका की शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की फोटोज़ सामने नहीं आईं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM (IST)
Priyanka Chopra के बर्थडे पर निक जोनस का ख़ास पोस्ट, बचपन की फोटो शेयर लिखा ये प्यारा सा कैप्शन
Photo credit - Nick Jonas Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका के बर्थडे फोटोज़ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, हालांकि फैंस के हाथ इस बार मायूसी लगी। प्रियंका की शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की फोटोज़ सामने नहीं आईं, जब्कि निक और  प्रियंका एक दूसरे का जन्मदिन कितने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हैं ये बात सब जानते हैं। हालांकि इस ख़ास दिन पर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए एक प्यारा से पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने प्रियंका के लिए अपना प्यार जगज़ाहिर किया। निक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

प्रियंका के जन्मदिन पर देर शाम किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस के दो रूप नज़र आ रहे हैं। निक ने प्रियंका की दो फोटो शेयर की हैं एक फोटो उनकी हाल ही की है जिसमें पीच रंग की साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं दूसरी फोटो उनके बचपन के दिनों की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। इन फोटोज़ को शेयर करते हुए निक ने लिखा, 'जन्मदिन बहुत मुबारक हो मेरे प्यार। आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन। लव यू’।

 

View this post on Instagram

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। हां लेकिन अपनी इंसटाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने एक फोटो ज़रूर शेयर की है जिसमें व्हाइन की बोतल और ग्लास में रेड व्हाइन नज़र आ रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने निक जोनस को टैग किया है।

आपको बता दें प्रियंका और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सबसे हॉट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरी की कोज़ी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं जो काफी वायरल भी होती हैं। प्रियंका-निक ने साल 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी और अब दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.