Move to Jagran APP

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas शूट के दौरान हुए घायल, हॉस्पिटल में थे भर्ती

निक जोनस को शूट के दौरान चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 12:29 PM (IST)
Priyanka Chopra के पति Nick Jonas शूट के दौरान हुए घायल, हॉस्पिटल में थे भर्ती
image Source: priyanka chopra official Instagram account

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत से दूर रहते हुए यहां की न्यूज की हेडलाइन में होते हैं। ये दोनों भी इंडिया से खुद को इतना ही कनेक्ट फिल करते हैं। इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स के चलते प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं, तो वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में व्यस्त हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हो गए।

loksabha election banner

शूटिंग के दौरान हुए घायल
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को शूट के दौरान निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी शूटिंग करेंगे। निक इन दिनों ‘द वॉयस’ में व्यस्त हैं इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपना एलबम भी लॉन्च किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

कोरोना से लड़ाई में प्रियंका ने की मदद

देश में चल रही कोरोना महामारी से के बीच लोगों की मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा भी सामने आईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिए फंड जुटाया। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेत्री 'ग्लोबल कम्यूनिटी' से अपील कर चुकी हैं कि उनके देश का साथ दें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

भारत के हालात को लेकर हुईं इमोश्नल 

उन्होंने कहा था, ‘हमें केयर करने की जरूरत क्यों है? यह अभी इतना अर्जेंट क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, शमशानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है।‘  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.