Priyanka Chopra के पति निक जोनस का बाइक से हुआ था एक्सीटेंड, टूट गई थी पसली...सिंगर ने ख़ुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि हाल ही में निक का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि निक अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि हाल ही में निक का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि निक अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके हैं और सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी की शूटिंग शूरू करेंगे।
इसी बीच निक की हेल्थ के लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है जो कि ख़ुद सिंगर ने दिया है। निक ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अब वो पूरी ठीक हैं, बस शारीरिक रूप से उतने एक्टिव नहीं है जितने वो आमतौर पर रहते हैं। साथ ही सिंगर ने ये भी बताया है कि उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ था। द वॉयस के लाइव एपिसोड के दौरान इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए निक ने बताया, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। बाइक से गिरने की वजह से मेरी पसली में फ्रेक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर पर और भी कुछ चोटें आई थीं। अब मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं ठीक हूं, लेकिन अभी शारीरिक रूप से उतना एक्टिव महसूस नहीं कर रहा हूं जितना मैं आमतौर पर रहता हूं’।
इतना ही नहीं शो के दौरान निक ने अपने को जज से कहा कि वो उन्हें इतना न हसाएं क्योंकि उनकी चोट में दर्द होता है। आपको बता दें कि MZ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को शूट के दौरान निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। रविवार को निक वापस घर आ गए। फिलहाल वो ‘द वॉयस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि देश में चल रही कोरोना महामारी से के बीच लोगों की मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी आगे आए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिए फंड जुटाया है।